DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान चौपाल लगाकर भाजपाई बता रहे हैं केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं राज्य सरकार की विफलता

बालोद

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुर मंडल द्वारा किसान चौपाल एवं संपर्क से समर्थन कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र के मोदी सरकार के स्वर्णिम 9 साल पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियां एवं किसान विरोधी राज्य साल राज्य सरकार के किसान विरोधी कृत्यों को उजागर कर रही है इसी तारतम्य के तहत गुरुर ब्लॉक के ग्राम मोखा ठेकवाड़ीह चिचौद पेरपार अरर्जपुरी अरकार पेंडरवाणी पहुंचकर किसान चौपाल लगाकर व वरिष्ठ जनों का सम्मान कर किया गया। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष कौशल साहू व किसान मोर्चे जिला अध्य्क्ष तोमन साहु ने बताया कि विभिन्न सोसायटी में किसान चौपाल एवं संपर्क से समर्थन के तहत विभिन्न विधाओं के व्यक्तियों का पार्टी द्वारा सम्मान किया जा रहा है उसी के तहत आज पार्टी की दो टीम में विभक्त होकर उक्त कार्यक्रम को अंजाम दिया जा रहा है।

ताकि किसान चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं एवं राज्य सरकार के किसान विरोधी कृत्यों को हम उजागर कर सकें एवं नरेंद्र मोदी जी के स्वर्णिम 9 साल पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धियों को पंपलेट एवं संपर्क के माध्यम से बतलाई जा रही है। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा कृष्णकांत पवार प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू पूर्व विधायक प्रीतम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा नंदकिशोर शर्मा यादव राम साहू जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू मंडल अध्यक्ष कौशल साहू जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशाप्रकाश साहू नरेश साहू मंडल महामंत्री भुवन साहू महेत्तर नेताम संतोष गंगबेर लीलाराम सोनबोईर विनोद कौशिक डोमेस्वारी साहु नीता साहू चंदन सिन्हा रूद्र प्रकाश साहू विस्तारक मुरलीधर यदुवंशी शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page