DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लाटाबोड में ग्रीन कमांडो की अनूठी पहल: चंद्रयान 3 के लांचिंग पर पद्मश्री डोमार के साथ किए गर्व , बांटे अमरूद के पौधे

बालोद। जिले के ग्रीन कमांडो विरेंद्र सिंह का अभियान अलग अलग गांव पहुंच रहा है। इसी क्रम में वे बालोद ब्लॉक के ग्राम लाटाबोड़ पहुंचे। जहां पहले तो उन्होंने
चंद्रयान 3 के सफ़ल लॉन्च के अवसर पर पद्म डोमार सिंह कुंवर के साथ सैल्यूट कर खुशी मनाया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों, कालेज के छात्रों को अमरूद, का पौधा भेट किया। अब तक उनके द्वारा जिले में 100 पौधे खरीद कर भेट किया जा चुका है। ग्रीन कमांडो ने कहा पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना एक छोटा-सा योगदान दे ताकि आने वाले पीढ़ी के लिए सुरक्षित पर्यावरण हम दे सकें। पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण अवश्य करें। पर्यावरण संरक्षण है तभी हम लोगों का भी जिंदगी सुरक्षित हैं। पेड़ महत्वपूर्ण हैं। पौधों के रूप में, वे हमें ऑक्सीजन देते हैं, कार्बन जमा करते हैं, मिट्टी को स्थिर करते हैं और दुनिया के वन्यजीवों को जीवन देते हैं। वे हमें उपकरण और आश्रय के लिए सामग्री भी प्रदान करते हैं। पेड़ बाढ़ और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी मदद करते हैं, हजारों लीटर तूफानी पानी को अवशोषित करते हैं। पेड़ो के बिना पृथ्वी में जीवन की कल्पना नही किया जा सकता।

You cannot copy content of this page