कन्या शाला बालोद की छात्राओं ने देखा चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण, दूर की अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासा



बालोद। अंतरिक्ष के क्षेत्र में वैज्ञानिक जागरूकता और अभिरुची विकसित करने के उद्देश्य से रॉकेट लांचिंग का सीधा प्रसारण आज श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 03 को एल वी एम 3 रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया। जिसका सीधा प्रसारण शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद के छात्राओं के बीच प्रोजेक्टर और स्मार्ट स्क्रीन द्वारा किया गया ताकि छात्र भारत के अंतरिक्ष में बढ़ते कदम, रॉकेट साइंस और उसके तकनीकों के बारे में जान सके और खगोल विज्ञान के अध्ययन की ओरअभिमुख होते हुए अपना कैरियर भी बना सके।

इस अवसर को सफल बनाने के लिए डी एन तिवारी, राजेंद्र वर्मा और अंशु तिवारी ने सामूहिक प्रयास करते हुए दो प्रोजेक्टर और एक स्मार्ट स्क्रीन को जोड़कर स्कूल के छात्राओं को सीधा प्रसारण देखने की व्यस्था किए। चंद्रयान के प्रक्षेपण का सीधा प्रसारण देख विद्यार्थी रोमांचित हुए और उनके साथ शाला के प्राचार्य एम के थावरे, डी के सुकदेव, अनूपा पांडे, शैल देशमुख, अशरफ तिगाला, अनिता पद्माकर, आई कांडे, प्रमिला रामटेके सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे। बी एन योगी के मार्गदर्शन में विद्यार्थी इस ऐतिहासिक अवसर का सीधा प्रसारण देख पाए।

You cannot copy content of this page