Thu. Sep 19th, 2024

हादसे में घायल पड़ी गर्भवती को समय पर पहुंचाया आरक्षक ने अस्पताल, हुई पुत्री रत्न की प्राप्ति, आरक्षक को मां बनी महिला ने कहा भगवान!

दादू सिन्हा धमतरी।
केरेगांव थाना आरक्षक भावेश ने आपात काल में मदद की ऐसी भावना दिखाई कि, दुर्घटना में घायल गर्भवती को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया , आज घायल महिला एक स्वस्थ बेटी को जन्म दे चुकी है,ये ईश्वरीय चमत्कार ही कहा जा सकता है। लेकिन इसमें शायद भावेश यानी भोलेनाथ ने,आरक्षक भावेश को इस मदद के लिए ही प्रेरित किया था। मां बनी उस महिला ने आरक्षक को भगवान का रूप बताया। धमतरी जिले के ग्राम केरेगांव थाना में पदस्थ आरक्षक भावेश मानिकपुरी ने सरलता और सहजता के साथ मानवता की मिसाल पेश की। सड़क हादसे में एक नव प्रसूता महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,और केरेगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भावेश मानिकपुरी ने स्वयं अपने केरेगांव थाना पेट्रोलिंग वाहन में गर्भवती महिला को समय से पहले जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया और और गर्भवती महिला को पुत्री रत्न प्राप्ति हुई। जिससे आरक्षक भावेश मानिकपुरी को परिजनो धन्यवाद ज्ञापित किया।
दरसअल धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें 6 लोग घायल हो गए, और 1 की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला गीता बाई निवासी ग्राम बासीखाई गर्भवती होने के बाद कुछ दिनों के लिए अपने मायके केरेमुड़ा गई हुई थी। जिसके बाद सोमवार की प्रसव पीड़ा होने से परिजन, बुलेरो में सवार होकर नव प्रसूता महिला को नगरी अस्पताल डिलीवरी के लिए लेकर गए हुए थे। वही नगरी अस्पताल से महिला को रिफर कर दिया गया। जिसके बाद बुलेरो में जिला अस्पताल धमतरी आ रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप ने बोलेरो को टक्कर मारी।जिसमें बोलेरो पूरी तरह से डैमेज हो गई। बुलेरो में सभी घायल फसे हुए थे। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर केरेगांव की पुलिस टीम ने नव प्रसूता महिला को सुरक्षित निकाला और आरक्षक भावेश मानिकपूरी ने केरेगांव के पेट्रोलिंग वाहन में ही समय पर नव प्रसूता महिला को जिला अस्पताल धमतरी लाया। वही नव प्रसूता महिला को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई। बताया जा रहा है कि आरक्षक भावेश मानिकपुरी अगर समय पर नव प्रसूता महिला को जिला अस्पताल नही पहुंचाते, तो कुछ भी हो सकता था। सूझबूझ के साथ नव प्रसूता महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया। इधर घायल रक्सा बाई,गीता बाई,हांसी राम, बेदबाई मरकाम, फोज मल यादव ,फूलचंद मरकाम का अस्पताल में इलाज जारी है। वही मृतक रामस्वरूप मरकाम का पीएम कर परिजनों को सौप दिय्या गया है।,आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page