ऐसी भी जलनखोरी – चचेरी बहन का रिश्ता तोड़वाने के लिए उसके मंगेतर को भेजती थी अश्लील मैसेज, बालोद पुलिस ने किया बहन सहित दो आरोपी को गिरफ्तार, पढ़िये कैसे हुआ खुलासा?



बालोद – बालोद थाना क्षेत्र में एक ग्राम बघमरा में एक लड़की का रिश्ता तोड़वाने के लिए उसकी ही चचेरी बहन ने साजिश रची थी। जिसकी पोल खोली और चचेरी बहन सहित एक युवक को बालोद पुलिस ने आज धारा 509 व आईटी एक्ट धारा 66 डी के तहत गिरफ्तार किया। प्रार्थीया गंगा ने 13 दिसंबर को लिखित शिकायत की थी कि कोई उनकी मंगेतर को उनके बारे में अश्लील मैसेज कर रहा है। जब पुलिस ने साइबर सेल के जरिए मामले की छानबीन की तो पता चल गया कि मैसेज करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी चचेरी बहन गायत्री व गांव का ही एक युवक चोवा राम कुंभकार है। पुलिस ने पहले गायत्री को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जहां उसने बताया कि वह और चोवा राम दोनों मिलकर मैसेज करते थे।

ये है मामला- अच्छा रिश्ता के कारण हो रही थी जलन

हाल ही में गंगा की जेवरा सिरसा में रिश्ता तय हुआ है। वह नौकरी वाले के घर जा रही है। इस बात से गायत्री को जलन होने लगी थी और रिश्ता तोड़ने के इरादे से वह मंगेतर को गंगा के बारे में मैसेज करती थी कि वह चरित्रहीन है। उसके परिवार के लोग भी चरित्रहीन है। कभी चोवा राम बनकर गायत्री खुद मैसेज करती थी तो कभी चोवाराम भी अपने नंबर से मंगेतर के नंबर पर मैसेज किया करता था।

मंगेतर को ही हुआ पहले संदेह

जब मंगेतर को ही आभास हो गया कि मैसेज करने वाली तो उनकी चचेरी बहन गायत्री है। तो उन्होंने इसकी जानकारी गंगा को दी। फिर क्या था मामले ने नया मोड़ ले लिया और परिवारिक जलन खोरी का यह किस्सा थाने तक आ पहुंचा। सबूतों के आधार पर पुलिस ने गांव के लड़की गायत्री कुंभकार व एक युवक चोवा राम कुंभकार को गिरफ्तार किया। जिसे गुरुवार को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

You cannot copy content of this page