DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेट्रोल टैंकर चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

गुरुर – राईस मिल पुरुर से काम कर लौट रहे साइकिल सवार मजदूरों को बालोद गहन में बुधवार को शाम 6 बजे एक पेट्रोल टैंकर चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन ग्रामीण घायल हो गये। मजदूर धर्मेन्द्र मण्डावी निवासी ग्राम बालोदगहन ने बताया रोज की तरह सुबह 9 बजे अपने गांव के अन्य साथियों अवध कुमार ओटी, देवानंद नेताम, रवि वाल्टर, द्वारिका ओटी, बोहरन नेताम व भूपेन्द्र यादव सभी सायकल से मजदूरी कार्य करने राईस मिल पुरूर गये थे। जहां से काम कर वापस  सभी सायकल से घर जा रहे थे। शाम करीब 6 बजे पुरूर बस्ती के आगे मोड़ पास NH-30 मार्ग पर पहूंचे थे कि पीछे से आ रही पेट्रोल टेंकर ट्रक क्रमांक CG 04 MC 0443 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मेरे साथी रवि वाल्टर व उसके सायकल के पीछे बैठे देवानंद नेताम के सायकल को ठोंकर मारते हुए मुझे व मेरे सायकल में पीछे बैठे अवध कुमार ओटी को पीछे से ठोंकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।

जिससे मेरे दाहिने हाथ की कोहनी, कंधा, सिर व बांये कमर में, अवध ओटी के दाहिने हाथ की कंधा व कमर पर, रवि वाल्टर के दाहिना पैर के घुटना के नीचे, देवानंद नेताम के दाहिने कंधा व दाहिने भुजा, सिर, बांये सिना में चोंटें आई है। घटना में मेरे तथा अवध कुमार ओटी के सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना को साथ में चल रहे साथी बोहरन नेताम, भूपेन्द्र यादव, द्वारिका ओटी देखे है व साथियों द्वारा 108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज हेतु जिला अस्पताल ले गये। जहां साथी रवि वाल्टर के दाहिने पैर में गंभीर चोट आने से ईलाज हेतु उनके परिजन बठेना अस्पताल धमतरी में भर्ती कराये। हम लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

You cannot copy content of this page