संजारी बालोद विधानसभा स्तरीय संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में संकल्प, चुनाव जीतने बनी रणनीति, मुख्य वक्ता किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने किया संबोधित



बालोद। केंद्र में नरेंद्र मोदी के 9 साल सरकार में पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा देशभर में हो रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा संजारी बालोद विधानसभा अंतर्गत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन मुक्तानंद आश्रम हथौद में रखा गया। जिसमें बालोद शहर ,गुरुर व बालोंद ग्रामीण मंडल के सभी भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं जनप्रतिनिधियों का संयुक्त सम्मेलन रखा गया। जिसमें मुख्य वक्ता किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चौतरफा विकास हुआ है कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया है कांग्रेस में वोट बैंक की राजनीति होती है। भाजपा सबका साथ सबके विकास सबके विश्वास के साथ कार्य करती है। मोदी जी ने 12 करोड़ घर में नल कनेक्शन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण व विश्व पटल पर भारत का नाम प्रथम पंक्ति पर स्थापित किया है वर्तमान में विदेश के प्रधानमंत्री मोदी जी के चरण छूते दिखे हैं। यह देश के 140 करोड़ जनता का सम्मान है। मोदी जी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ जबकि कांग्रेस ने हलफनामा देकर भगवान राम को काल्पनिक कहा था। छत्तीसगढ़ियावाद की बात करने वाले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को अपराधियों, माफियाओं को संरक्षण देकर छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है।

बघेल छत्तीसगढ़ीयावाद चलाते तो राज्यसभा सदस्य छत्तीसगढ़ का कोई व्यक्ति होता ना कि बाहरी, यूपी सहायता में 50 लाख देते हैं तो छत्तीसगढ़ में चार लाख मुवाबजा ,छत्तीसगढ़िया का ढोंग करने वाले मुख्यमंत्री को जनता ने सत्ता से उतारने का मन बना लिया है। सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के हमारे पदाधिकारी कार्यकर्ता कमर कस ले। चुनाव में भाजपा का परचम लहराये।पूर्व सांसद व बालोद जिला प्रभारी मधुसूदन यादव ने कहा कि मोदी जी ने पंचतीर्थ का भव्य निर्माण सहित गिरौदपुरी में डॉ रमन सिंह ने ऐतिहासिक जैतखाम का निर्माण किया। अटल जी ,रमन सिंह जी के नेतृत्व में 0% ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराकर किसानों को साहूकारों व कर्ज के जीवन से मुक्ति दिलाई कांग्रेस की मनमोहन सरकार में एसटी को 36% से 16% ओबीसी को 6% अनुसूचित जाति सहित हर वर्ग के आरक्षण में कटौती की। मोदी जी के नेतृत्व में सबके विश्वास के साथ राष्ट्र उन्नति के पथ पर चल रहा है। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी कमल का फूल है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेसी सरकार को उतारने का मन बना लिया है। भाजपा लगातार कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार नाकामियों को लेकर धरना प्रदर्शन करती है। कुछ विरोधियों को संख्या बल कम दिखती है पर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता एक हजार के बराबर कार्य करता है।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि मोदी जी किसानों के हित में सदैव काम करते हैं। 143 रुपए धान के एमएसपी में वृद्धि की गई है। कांग्रेस के राज में 72 हजार प्रदेश में मोटर पंप थे। रमन सरकार ने साढे चार लाख मोटर पंप कनेक्शन दिए। आज साढ़े चार साल में 4 लाख से अधिक प्रदेश में मोटर पंप कनेक्शन के आवेदन पेंडिंग है ।केंद्र सरकार के धान खरीदी पर प्रदेश सरकार डिंगे हाकती है। जबकि पूरा पैसा मोदी जी देते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का हर संभव प्रयास मोदी जी कर रहे है। किसानों को आधे किमत पर सब्सिडी खाद पर देते हैं। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने सभी का परिचय लिया व कहा कि इस स्थान पर लोकसभा चुनाव में मोदी के कदम पड़े थे। लोकसभा में विजय हासिल किए। इस भूमि पर मोर्चा के हमारे कार्यकर्ता पुनः विधानसभा में विजय दिलाने का संकल्प लें।


राकेश यादव कहा कि प्रदेश सरकार ने घोषणा पत्र मे युवाओं को धोखा दिया। बेरोजगारी भत्ता में 90% आवेदन निरस्त हुए। 10% बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।
यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधान सभा में प्रदेश सरकार ने स्वीकार किया है कि 36 घोषणाओं में 17 घोषणा पर कुछ काम नहीं कर पाए और 10 घोषणा पर आंशिक कार्य हुए हैं। हरा सोना तेंदूपत्ता खरीदी में अब तक के सबसे निचले स्तर पर खरिदी हुई है। वर्तमान प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से तेंदूपत्ता संग्रहण के 12वीं के छात्रों को ₹15000 छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। बोनस, चरण पादुका, साड़ी सब बंद हुए हैं। फड मुंशी सहित लाखों आदिवासियों के साथ प्रदेश सरकार ने छलने का काम किया है। स्वागत भाषण प्रेम साहू आभार प्रदर्शन कौशल साहू ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से त्रिलोकी साहू, राकेश छोटू यादव, सुशीला साहू, नंदकिशोर शर्मा ,सुरेश निर्मलकर ,यादराम साहू, आदित्य पिपरे, तोमन साहू, जितेंद्र साहू, दीपक साहू, नरेश साहू, सुरेन्द्र देशमुख,खिलेश्वरी साहू, निता साहू, डामेश्वरी साहू, दानेश्वर मिश्रा, संतोष कौशिक, पूनम साहू, नरेंद्र सोनवानी, होनील दत्त पटेल ,जगदीश देशमुख,अशवन बारले, जनार्दन सिन्हा, सुनीता मनहर, चंद्रिका गंजीर, संध्या साहू, सत्या गांवरे, हितेश्वरी कौशिक, पन्ना साहू, गणेश साहू, सरोजिनी साहू, देवधर साहू, हरिराम साठियां , अरुण साहू संजय साहू, पार्थ साहू, संदीप साहू, संदीप सिन्हा, सतानंद साहू, विजय साहू, विनोद कौशिक, हरीश चंद्र साहू, कल्याण साहू, संतोष साहू, पन्नालाल साहू, थानसिंह जैन, कमल पंनपालिया, बाल सिंह साहू, पार्थ साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page