DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल देंगे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत नगरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों को सौगात : लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

डौंडीलोहारा। लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया, स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का नगर पंचायत डौंडीलोहारा की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन आम नागरिकों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं नगर पंचायत क्षेत्र में किए हैं। जिसमें मुख्य रूप से कृषि भूमि मजदूरों के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, किसानों और गौ पालको के लिए गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना, इसी प्रकार से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम नागरिकों के हित में फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स का सभी नगरी क्षेत्र में स्थापना और शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आम नागरिकों को एंबुलेंस के माध्यम से सभी वार्डों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। नगरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज का निर्माण और महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तर्ज पर नगरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए रीपा की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान किया जा रहा है। जिसमें 3 से 5 एकड़ के सरकारी भूमि पर इंडस्ट्रियल पार्क या उद्योगों का निर्माण करा कर बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील और सराहनीय सोच है। उसी प्रकार से महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों को कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है । इसके लिए स्थानीय विधायक एवं महिला बाल विकास मंत्री बधाई के पात्र हैं। छत्तीसगढ़ सरकार सभी क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है ।

बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए और सरकारी नौकरी देने के लिए 19940 वैकेंसी की स्वीकृति प्रदान किए हैं। साथ ही साथ शहरी क्षेत्रों में अच्छे शिक्षा के लिए आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना भी किया गया है और शिक्षित बेरोजगार युवा साथियों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिया जा रहा है। ऐसे कई जन कल्याणकारी योजना लाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल, स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया और नगरी प्रशासन मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया का हार्दिक अभिनंदन करते हुए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। लोकेश्वरी गोपी साहू ने डौंडीलोहारा नगर वासियों को अवगत कराते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र डौंडीलोहारा में कुल 442 पात्र हितग्राही जो की कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के श्रेणी में आते हैं उसको इस योजना का लाभ देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सालाना 7000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जा रही है। जिसमें वार्ड क्रमांक 1 में 13, वार्ड क्रमांक 2 में 19, वार्ड क्रमांक 3 में 24, वार्ड क्रमांक 4 में 26, वार्ड क्रमांक 5 में 35, वार्ड क्रमांक छह में 23, वार्ड क्रमांक 7 में 19, वार्ड क्रमांक 8 में 32, वार्ड क्रमांक 9 में 56, वार्ड क्रमांक 10 में 42, वार्ड क्रमांक 11 में 42, वार्ड क्रमांक 12 में 58, वार्ड क्रमांक 13 में 16, वार्ड क्रमांक 14 में 16 और वार्ड क्रमांक 15 में 23 पात्र हितग्राहियों को उक्त योजना का लाभ मिलेगा। जिसके लिए पात्र हितग्राहियों को बहुत-बहुत बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के समस्त योजनाओं का लाभ आम नागरिक अधिक से अधिक उठाएं और अपने और अपने परिवार को सशक्त श्रेणी में लाकर खड़ा करें, ऐसा हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के विवेकशील सोच का परिणाम है। जिसके कारण आम नागरिक के चेहरे पर मुस्कान नजर आई है और सभी वर्ग खुश नजर आ रहे हैं। ऐसा सिर्फ छत्तीसगढ़ सरकार ही कर सकती है।

You cannot copy content of this page