DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

10 वी.एवं 12 वी. की परीक्षा परिणाम घोषित, घीना स्कूल में अव्वल आने वाले विद्याथियों को शुभकामनाएं प्रेषित किये

बालोद। घीना (अर्जुन्दा) शास. उ. मा. वि. घीना ने माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित करते ही दिनांक 10 मई को कक्षा 10 वी. 12 वी. का परिणाम घोषित किया। इस सत्र में बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र – छात्राओ के परीक्षा परिणाम पर कोरोना का असर देखने को मिला विद्यालय का परीक्षा परिणाम कुल मिलाकर सँतोष प्रद रहा।

           कक्षा 10 वी. का परिणाम 95.31% रहा प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा कु. विद्यारानी टण्डन 91.2%, द्वितीय स्थान पर छात्र जयंत कुमार 87.6% तथा तृतीय स्थान पर दिलेश्वर कुमार 80.6%  अंक प्राप्त किया।  उसी प्रकार कक्षा 12 वी. का परिणाम 90.5% रहा कक्षा में प्रथम स्थान पर भोलेश्वर कुमार विज्ञान संकाय से 88.2% द्वितीय स्थान पर सुनील कुमार कला संकाय से 86.6% एवं तृतीय स्थान पर वाणिज्य निकाय से रोहन कुमार 81.2% अंक हासिल किया।

विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय प्राचार्य एम. एल. ठाकुर ने शिक्षकों के परिश्रम व लगन की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र निषाद व पूर्व अध्यक्ष डालचंद जैन समस्त सदस्यों ने शिक्षक स्टाफ को बधाई एवं सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किये है, यह जानकारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page