DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वनांचल पहुंची विधायक, पेड़ की छांव में बैठ सुनी समस्या

अधिकारियों को फोन लगा कर दी तत्काल निराकरण की समझाइश

गुरुर। गुरुर ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र के गांव में विधायक संगीता सिन्हा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ समस्या जानने के लिए पहुंची। जहां उन्होंने पेड़ की छांव के नीचे चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी और संबंधित विभाग के अफसरों को फोन लगाकर तत्काल निराकरण या नियम अनुसार कार्रवाई के लिए समझाइश दी। विधायक संगीता सिन्हा भेंट मुलाकात के लिऐ ग्राम पंचायत कपरमेटा और उनके आश्रित ग्राम कोसमी, नाहंदा, करियाटोला के दौरे पर पहुंची थी। ग्रामीणजनों से चर्चा कर उनकी समस्यों से अवगत हो कर निराकरण व अधिनस्थ अधिकारियों को फोन लगा कर जल्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

You cannot copy content of this page