DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में हुआ था गुरुर में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण शिविर, प्रशिक्षण लेने वाली टोमेश्वरी साहू अग्निवीर जल सेना में चयनित

चोवेंद्र साहु के नेतृत्व में हुआ था प्रशिक्षण, पूर्व सैनिक व आम आदमी पार्टी बालोद के जिला सचिव चोवेंद्र साहु ने सम्मान करते हुए दी बधाई

बालोद/गुरुर। गुरुर ब्लॉक में पूर्व सैनिकों द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

जिसके द्वारा 45 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण देते हुए युवाओं को देश की सेवा हेतु तैयार किया गया। प्रशिक्षण को बेहतर बनाने नेतृत्वकर्ता चोवेंद्र साहू (पूर्व सैनिक व आम आदमी पार्टी बालोद जिला सचिव)युवाओं को मार्गदर्शन करते रहे। जिसमे मुख्य रूप से सैनिक ट्रेनर अजय सिंह,कमलेश भारद्वाज,उत्तरा सिन्हा,नंदकिशोर साहू ,राकेश साहू,महेश्वर साहू के भरपूर सहयोग व योगदान से युवाओं में नई शक्ति नया जोश पैदा हुआ। कार्यक्रम की सफलता तो अब देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ की बेटी जिन्होंने इस सैन्य प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर आज सफलता की ऊंचाई पर पहुंचते हुए देश की सेवा करने का मौका प्राप्त कर आज छत्तीसगढ़ की ऊर्जावान बेटी टोमेश्वरी साहू पिता ताम्रध्वज का चयन जल सेना में हुआ। चयन होने की बात सुनते ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जानकारी प्राप्त होते ही आम आदमी पार्टी जिला सचिव व पूर्व सैनिक चोवेन्द्र साहू, टोमेश्वरी से मुलाकात कर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। साथ ही आम आदमी पार्टी बालोद इकाई द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
टोमेश्वरी ने इस मौके पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वह अपने पढ़ाई जीवन से ही देश सेवा करने का मौका तलाश रही थी। जहां उनका सपना बना कि फोर्स लाइन में अपने आप को देखना। जब उन्हें पता चला कि गुरुर में प्रशिक्षण का कार्यक्रम चल रहा है तो वह अपनी दीदी के यहाँ गुरुर में रह कर प्रशिक्षण प्राप्त कर दिन रात मेहनत जारी रखी। और आज वह सफलता मिल ही गई। वह कहती है मैं अब देश सेवा के काम आ सकी। आज मैं बहुत खुश हूं।

धमतरी जिले की रहने वाली है टोमेश्वरी

विदित हो कि कुमारी टोमेश्वरी साहू निवासी ग्राम पीपरछेड़ी जिला धमतरी की रहने वाली है को हाई स्कूल देवपुर में पढ़ी है। पढ़ाई जीवन से वह सेना भर्ती की तैयारी कर रही थी । उनकी मेहनत रंग लाई और उनका सिलेक्शन भारतीय सेना की नई भर्ती प्रक्रिया अग्निवीर के तहत जल सेना के लिए हुआ। वर्तमान में टोमेश्वरी साहू इंडियन नेवी की 5 माह की बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर 15 दिनों की छुट्टी पर अपने गांव पीपरछेड़ी आई हुई है। इस दौरान साहू समाज ने भी किसान के इस बेटी के इंडियन नेवी में चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देवपुर में सामाजिक कार्यक्रम में भी उनका सम्मान हुआ।

You cannot copy content of this page