बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील, यातायात नियमों का करे सम्मान हेलमेट/सीट बेल्ट का हमेशा करे उपयोग
बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्षन में श्री बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व जिले में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क दुर्घटना में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। इसी क्रम में कुल 43 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 13,100 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 21 मौके पर वाहन के कागजात पेश नही करने, 11 तीन सवारी, 5 अवैध पार्किंंग, 03 बिना नंबर प्लेट, 01 बिना हेलमेट 01 यातायात नियमों का पालन नहीं करना, 01 हेडलाईट का आधा काला न होना, कुुल 43 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व उपरोक्त धाराओं में जुर्माना वसूल किया गया है। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे। शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।
