DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यात्रियों को बड़ी राहत: रायपुर-ताड़ोकी मेमू ट्रेन अब 12 कोच के साथ चलेगी, चार स्टेशनों पर बढ़ा ठहराव

रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर और कुसुमकसा स्टेशन के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

रायपुर, 18 मई 2026। रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर मेमू ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 68764/68765 रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन में अब 08 कोच की जगह 12 कोच लगाने का निर्णय लिया है।

भीड़भाड़ से मिलेगी राहत

रेलवे द्वारा ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाने से यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और सफर अधिक सुविधाजनक होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र के यातायात एवं वाणिज्य निरीक्षकों को यात्रियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

चार स्टेशनों पर बढ़ा ठहराव समय

रेल प्रशासन ने कम लंबाई वाले प्लेटफार्म वाले स्टेशनों रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर और कुसुमकसा में ट्रेन के ठहराव समय को भी बढ़ा दिया है। पहले यह ट्रेन इन स्टेशनों पर केवल 1 मिनट रुकती थी, लेकिन अब 3 मिनट तक ठहराव रहेगा। यह नई व्यवस्था 18 मई 2026 से लागू कर दी गई है।


रायपुर-ताड़ोकी मेमू ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी मेमू पैसेंजर

  • रायपुर से रवाना – शाम 6:00 बजे
  • मरौदा – 7:15 बजे आगमन, 7:25 बजे प्रस्थान
  • रिसामा – 7:38 बजे आगमन, 7:41 बजे प्रस्थान
  • गुंडरदेही – 7:52 बजे आगमन, 7:55 बजे प्रस्थान
  • लाटाबोर – 8:11 बजे आगमन, 8:14 बजे प्रस्थान
  • कुसुमकसा – 8:42 बजे आगमन, 8:45 बजे प्रस्थान
  • ताड़ोकी पहुंचने का समय – रात 10:45 बजे

ताड़ोकी-रायपुर मेमू का समय

गाड़ी संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर मेमू पैसेंजर

  • ताड़ोकी से रवाना – सुबह 10:25 बजे
  • कुसुमकसा – 11:51 बजे आगमन, 11:59 बजे प्रस्थान
  • लाटाबोर – 12:27 बजे आगमन, 12:30 बजे प्रस्थान
  • गुंडरदेही – 12:49 बजे आगमन, 12:52 बजे प्रस्थान
  • रिसामा – 1:00 बजे आगमन, 1:03 बजे प्रस्थान
  • मरौदा – 1:30 बजे आगमन, 1:40 बजे प्रस्थान
  • रायपुर पहुंचने का समय – दोपहर 3:40 बजे

ग्रामीण यात्रियों की लंबे समय से थी मांग

क्षेत्र के यात्रियों द्वारा लंबे समय से ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव बढ़ाने की मांग की जा रही थी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से बालोद जिले सहित आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

You cannot copy content of this page