DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ठेठवार यादव समाज की पहल रंग लाई: अलग रह रहे दंपत्ति फिर साथ रहने को हुए तैयार

बालोद राज ठेठवार यादव समाज की बैठक में आपसी विवादों के समाधान पर हुई चर्चा

बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज की कार्यकारिणी बैठक गंजपारा स्थित ठेठवार भवन बालोद में संपन्न हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान का भी प्रयास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

समाज की समझाइश से सुलझा पारिवारिक विवाद

बैठक में पति-पत्नी के आपसी मतभेद से जुड़े प्राप्त आवेदनों पर गंभीर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने अलग रह रहे दंपत्ति को समझाइश दी। समाज की सकारात्मक पहल और समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी ने स्वेच्छा से पुनः साथ रहने की सहमति दी। इस पहल को समाज की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बैठक में प्रस्तुत किया गया आय-व्यय विवरण

कार्यक्रम में सभापति नरेंद्र प्रसाद यादव ने उद्बोधन दिया। कोषाध्यक्ष हेमंत यादव ने समाज का आय-व्यय प्रस्तुत किया। महासचिव एलेंद्र यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ने स्वागत भाषण दिया।

जिलेभर के पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में ठेठवार समाज जिला संगठन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम यादव, महासचिव बलदेव यादव, संजारी राज अध्यक्ष भूषण यादव, महासचिव कांतीलाल यादव, पाटन राज संगठन अध्यक्ष ईश्वर यादव, महासचिव अश्विनी यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

स्व. सुगंधी बाई को दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारी जगदीश यादव की माता स्वर्गीय श्रीमती सुगंधी बाई के निधन पर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

You cannot copy content of this page