DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दूसरे दिन भी जारी है सचिवों की हड़ताल, जनपद सदस्य पूनम ने दिया समर्थन

बालोद। प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आव्हान पर बालोद ब्लॉक के समस्त सचिव अपने एक सूत्रीय माँग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीकरण को लेकर 20 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर आज द्वितीय दिन भी बैठे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष तिलक साहू ने बताया कि मांग जब तक पूर्ण नहीं हो जाती पंचायत सचिव संघ हड़ताल पर रहेंगे। आज पंचायत सचिव संघ के हड़ताली मंच पर पूनम साहू जनपद सदस्य बालोद का आगमन हुआ उन्होंने सचिव संघ की जायज मांग का समर्थन किया एवं मांग को जल्द पूरा करने हेतु शासन से अनुरोध किया। ज्ञात हो कि हड़ताल से पंचायतों में कामकाज एक बार फिर प्रभावित होने लगा है।

You cannot copy content of this page