DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजश्री के बैग में मिला 120 पव्वा शराब, सिकोसा रेलवे फाटक के पास हल्दी के इस शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एवं अनुविभगीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक राकेश ठाकुर के नेतृत्व मे थाना क्षेत्र मे अवैध शराब परिवहन व बिक्री करने वालो को लगाम लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुण्डरदेही पुलिस टीम अभियान कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम सिकोसा रेल्वे फाटक के पास एक व्यक्ति अपने कब्जे मे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब बिक्री करने हेतु रखा हुआ है, सूचना पर गवाहो के समक्ष उक्त व्यक्ति को पकडकर नाम पता पुछने पर अपना नाम गजेन्द्र उर्फ नारद साहू उम्र 44 साल निवासी हल्दी बताया। अपने पास अधिक मात्रा मे अवैध रूप से रखे शराब के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया, जिससे आरोपी के कब्जेे मे राजश्री पान मसाला के बैग में रखा 120 पौव्वा देशी मदिरा शराब जुमला 21.600 बल्क लिटर किमती 9600 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 110/23 धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही मे सउनि डोमन साहू, प्र.आर.विरेन्द्र साहू, आर. पंकज तारम, आर. सुमित पटेल, आर. दमन वर्मा, आर. पुकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

ये बड़ी खबर भी देखें

You cannot copy content of this page