स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ ने मनाया होली मिलन समारोह,हर्बल गुलाल से खेली गई सूखी होली



बालोद। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के पदाधिकारीगण व सभी कर्मचारी अधिकारीयो के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम माँ गंगा मैय्या के प्रांगण में रखा गया था। जिसमे संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी ने सभी को उद्बोधन के साथ शुभकामनाएं और बधाई दी गई और और बालोद जिला में कुछ ब्लाक में नए ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किये गए। जिला में कार्यकारी समिति का गठन कर संघ का विस्तार किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारीयो को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनको जिले में नए दायित्व सौपा गया और सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। संगठन की एक नई सोच और शुरुआत के साथ नया आगाज किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी साथियो और उनके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा होली के अवसर पर, ईश्वर से यही कामना है कि होली आपके जीवन में अनेकानेक सफलताएँ एवं अपार खुशियाँ लेकर आए। साथ ही वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ साथ आजीवन आपको जीवन के पथ पर गतिमान रखे।जल हैं तो कल है को चरितार्थ करते हुए हर्बल गुलाल से तिलक व विविध रंगों के फूलों से सूखी होली खेली गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ट की जिलाध्यक्ष मीता चटर्जी, कोसाध्यक्ष अंजना राठौर,जिलामहामंत्री दिनेश सिन्हा, नव नियुक्त जिलाउपाध्यक्ष रोशन प्रजापति, जिलाउपाध्यक्ष प्रेम साहू,गुंडरदेही ब्लाक अध्यक्ष रोनाल्ड रॉव, डोंडी लोहार ब्लाक अध्यक्ष राकेश देशमुख,गुरुर ब्लाक अध्यक्ष चमन कुर्रे ,मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गजबेर, नेत्र सहायक अधिकारी प्रकोष्ट के जिलाउपाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमुख, चतुर्थ श्रेणी जिलाध्यक्ष पुष्पा तारम,रिकू देवरणकर, सुरेंद्र सोनकर,मुकेश साहू अनेको कर्मचारी अधिकारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page