DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कर्मचारियों का भरोसा तोड़ने वाला है ये बजट

बालोद। भूपेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट से कर्मचारियों में निराशा है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं बहु उद्देशीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है आम

कर्मचारियों के भरोसे तोड़ने का काम इस बजट ने किया है। उन्होंने कहा कि कम से कम अपने घोषणापत्र पर ही सरकार को अमल करना था। हमने ज्यादा अपेक्षा भी नहीं की थी। लेकिन वह अपनी घोषणापत्र को ही पूरा नहीं कर पाए। विभिन्न संगठनों और फेडरेशन की मांगों पर सरकार मौन नजर आ रही है। बजट में उनके लिए कोई भी विशेष प्रावधान नहीं किया गया। यह बजट मूलतः कर्मचारियों के साथ छलावा मात्र ही है। कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस बजट से पूरी तरह निराश है।

You cannot copy content of this page