DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निपानी बैंक घोटाला को हुए 1 साल, अब तक किसानों का पैसा नहीं हुआ वापस, हुआ विरोध प्रदर्शन

बालोद। निपानी बैंक घोटाला को 1 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन अब तक कई किसानों के पैसे वापस नहीं हुए हैं। कई किसानों का आधा अधूरा भुगतान हुआ है। जिसे देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने पीड़ित किसानों के समर्थन में पहुंचकर मामले में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा निपानी बैंक घोटाला को लगभग आज एक साल हों चुके है। आज तक किसानो का पैसा वापसी नही हुई है। किसान खुद अपने पैसे के लिऐ दर दर भटक रहे है। जिन किसानो की पैसा वापसी हुई भी है उनका भी पैसा आधा अधूरा है। यह छत्तीसगढ भूपेश सरकार के संवेदनहीनता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की राशि प्राप्त नहीं होती तब तक बैंक में तालाबंदी भी जारी रहेगी।

You cannot copy content of this page