DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह तो गजब हो गया- नेशनल हाईवे के निर्माण में लगे हाईवा वाहन को उसी का चालक चुरा ले गया, मैनेजर ने लिखवाई थाने में रिपोर्ट, पढ़िए मामला

बालोद। बालोद थाने में हाईवा चोरी का एक रोचक मामला सामने आया है। हाईवा किसी और ने नहीं बल्कि उसी के ड्राइवर ने चुरा ली। जोकि नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। मामले में संबंधित कंपनी के मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बी0आर0 साहू निवासी ग्राम ठाठापुर (रामपुर) थाना स./लोहारा जिला कबीरधाम ने बताया कन्हैया लाल अग्रवाल प्रा0लि0 कम्पनी जिला कबीरधाम के अधिनस्थ मैंनेजर के पद कार्य करता हूं , झलमला से शेरपार तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 हाइवा वाहन 10 चक्का क्रमांक CG 09 JC 9984 को वाहन चालक विनोद कुमार जो एक माह से हाइवा वाहन को चला रहा था। जो प्रतिदिन को भांति सुबह 7.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक रोड कार्य कर दानीटोला कैम्प में खड़ी कर रखता था। दिनांक 27 फरवरी को रोड कार्य कर दानीटोला कैम्प में खड़ी कर रखा था। रात्रि करीबन 11 बजे हाइवा क्रमांक CG 09 JC 9984 एवं उसके चालक विनोद कुमार को चेक किया तो मौके में नहीं मिले तथा जिस जगह वाहन खड़ी कर रखा था, वहा पर हाइवा ट्रक नहीं था। जो बिना सूचना दिये हाइवा वाहन के चालक विनोद कुमार ने चोरी कर ले गया है ।

You cannot copy content of this page