DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

अब 33 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 11300 रू. वसूला गया जुर्माना

यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की है अपील

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर के मार्गदर्षन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में विषेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य सड़क हादसों में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है। साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। 28 फरवरी को कुल 33 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 11300 रू. समन शुल्क वसूल किया गया यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे व अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

You cannot copy content of this page