DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अन्य पिछड़ा वर्ग संयोजन समिति ने राज्यपाल के नाम सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन, रखी ये मांगे?

बालोद। अन्य पिछड़ा वर्ग संयोजन समिति छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर कुलदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें समिति द्वारा विभिन्न मांगे रखी गई सामाजिक न्याय के अनुरूप इन मांगों को तत्काल पूरी करने की बात कही गई। समिति के लोगों ने कहा अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ (रजि) से सम्बद्ध ओ.बी.सी. (अन्य पिछड़ा वर्ग) संयोजन समिति छ.ग. के तत्वाधान में विगत 03 वर्षों से लगातार भारत के संविधान के अनुरूप सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिये संघर्ष करते हुये शासन प्रशासन से मांगों को पूरा करवाने जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ओ.बी.सी. के प्रदेश और देश भर के लाखों करोड़ों लोगों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपनी सहभागिता दी है। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुये संवैधानिक प्रक्रियाओं के तहत उनकी मांगों
को तत्काल पूरा करवाने के आदेश देने की मांग राज्यपाल से की गई ।

ये हैं समिति की मांगे :-

बिहार राज्य के तर्ज पर पूरे देश में जातिवार जनगणना करायी जायें। एस. सी. एस.टी. की तरह ओबीसी सुरक्षा अधिनियम लागू कर अन्य पिछड़ा वर्ग को भी
सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जायें। ओ.बी.सी. को भी एस.सी. एस.टी. और सामान्य वर्ग की तरह ही न्यायपालिका विधायिका, कार्यपालिका, व्यापार उद्योग, शिक्षा, नौकरी और पदोन्नति सहित सभी निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में जनसंख्या के अनुपात में समान भागीदारी दिया जाये।मंडल कमीशन के सभी सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जावे। अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में निवासरत अन्य पिछड़ा वर्ग को 5वी अनुसूची में शामिल कर पेसा कानून के दायरे में लायी जायें। कलेक्टर को ज्ञापन देने टिकेश्वर साहू राष्ट्रिय प्रचारक, शत्रुघ्न साहू दुर्ग संभाग प्रभारी, बल्दू राम साहू अध्यक्ष जिला बालोद, सांवत राम साहू सचिव,डा. तामध्वज साहू अध्यक्ष विकास खंड गुंडरदेही, बुधारू राम साहू,घना राम साहू, भोजराम साहू, युवराज साहू, खिलेन्द्र साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page