डौंडीलोहारा ।ब्लाक के ग्राम रेंगाडबरी में पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है ।
जिसमें श्री शिवाय नमस्तुभ्यं ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वधान में आयोजित किया गया है।
जिसमें पंडित मोहन दुबे भागवत भूषण ग्राम चीचा पाटन दुर्ग के मुख से शिव महापुराण कथा का विवरण किया जा रहा है। जोकि दिन शनिवार 25 फरवरी से 01 मार्च बुधवार तक आयोजन किया गया है।
एवं रेगाडबरी में शिव महापुराण सुनने के लिए आसपास से 15 से 20 गांव के लोग श्रद्धालु सुनने के लिए आते हैं
जिसमें 1000 से 1500 श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है और श्री शिवाय नमस्तुभयम ग्रुप के लोग रोज नाश्ता में पोहा चाय एवं प्रसादी वितरण में खीर केला लाईची दाना प्रसाद का वितरण किया जा रहा है एवं भारत माता वाहिनी एवं बजरंग दल एवं स्वछग्रही समूह महिला कमांडो के लोग पानी पिलाने एवं नाश्ता चाय पिलाने के लिए मौजूद रहते हैं एवं सभी समूह का सहयोग मिल रहा है सोमवार को शिव विवाह कराया गया जिसमें श्रद्धालुओं की नाचते गाते भजन करते भी नजर आने लगे एवं शिव शंकर भगवान के विवाह में बाजे गाजे के साथ पटाखे फोड़ते एवं विवाह किया गया जिसमें रेंगाडबरी मैं शिवा शंकर भगवान का बारात आते समय मंडप में तेल हल्दी चढ़ाकर पूरा नीति नियम से किया गया और 5 जोड़ों का जजमान भी रखा गया है नेमन साहू रेंगाडबरी का कहना है कि पूरे श्रद्धालुओं ने शिव विवाह में उमर घूमर के नाचने लगे एवं शिव विवाह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है और पांच दिवसीय शिव महापुराण में 1:00 से श्याम 5:30 बजे तक समाप्त नहीं हो जाता तब तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है।



