DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद जवान मोती लाल को अभाविप ने दी श्रद्धांजलि

बालोद । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बालोद द्वारा शहीद मोती लाल आंचला को श्रद्धांजलि दी गई। शहीद मोती लाल आंचला


निवासी ग्राम बड़े तेवड़ा जिला कांकेर जो भारतीय सेना में असम में पदस्थ थे। जिनकी नक्सलियों ने एक ग्राम के मेले में गोली मारकर हत्या कर दी।जवान जिले के बड़े तेवड़ा गांव का रहने वाला था और कुछ दिनों पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान जब उसेली गांव के मुर्गी बाजार में था तब संदिग्ध नक्सलियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही। बालोद के जय स्तंभ चौक पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई। जिसमें जिला संयोजक आशुतोष कौशिक , नगर मंत्री अभिन्न यादव , अंश योगी , रोशन जीत यदु, उजांशु, चित्रांश, आर्यन , निखिल, पुष्कर लकेश,जीतू ,मिक्की, इंदु, अपूर्व, सचिन, सोनू, ज़ैद, चंद्रू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page