DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अरजपुरी के ग्रामीणों द्वारा पोल्ट्री फार्म को बंद कराने खोला मोर्चा, कार्रवाई नहीं हुई तो 3 मार्च को आंदोलन

एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए,पोल्ट्री फार्म बंद हो,अगर प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही की गई तो करेंगे चक्काजाम और उग्र आंदोलन – ग्रामीण

बालोद(डौंडी लोहारा)। वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरजपुरी में बस्ती के समीप पोल्ट्री फार्म के संचालन होने से ग्रामवासियों को असहनीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है की पोल्ट्री फार्म के संचालित होने से गांव में प्रदूषण बढ़ चुका है। शाम होते ही असहनीय बदबू गांव के चौक चौराहों,गली मोहल्लों सहित पास के खेत खलिहान तक पहुंचता है। फार्म से लगे खेतो में किसान अपने जीवन यापन के लिए खेती करने वहां रुक नही पा रहे। इतनी बदबू से परेशान हो चुके है।
जिसकी समस्या के समाधान हेतु ग्रामवासियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी डौंडी लोहारा के नाम तहसीलदार के हाथो सूचना दी गई। जिसमे ग्रामीणों का कहना है कि पोल्ट्री फार्म के चलते गांव में लोगो को बदबू के चलते सांस लेने में भी समस्या आ रही है। बच्चे शाम को खाना खाकर अगर बाहर निकल जाए तो उल्टी तक कर देते है। बच्चो को पढ़ाई हेतु एकाग्रता की आवश्यकता पड़ती है। अशुद्ध वातावरण के चलते बच्चे पढ़ाई तक सही ढंग से नही कर पा रहे है। जिस हेतु हमारे गांव के बच्चे,किसानों और ग्रामवासियों के स्वास्थ शिक्षा व किसानी कार्य को ध्यान में रखते हुए पोल्ट्री फार्म को बंद किया जाए। जिस पर तहसीलदार का कहना रहा कि 1 सप्ताह का समय दीजिए हम जांच कर कार्यवाही को सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीणों ने आवेदन के जरिए प्रशासन को अवगत कराया है कि,हमारे सेहत की चिंता नही करते हुए प्रशासन कार्यवाही नही करेगी तो हम ग्रामीण मिलकर 3 मार्च शुक्रवार को चक्काजाम कर आंदोलन करने बाध्य होंगे। जिसके लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे। आंदोलन में उपस्थित कोई भी व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। ज्ञापन देने उपसरपंच प्रेम लाल रावटे,युवा नेता पंकज जैन, कृष्णबन गोस्वामी,दरबारी राम भूआर्या,तिलोचन,कुंजन ठाकुर,झाड़ू बन गोस्वामी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।उपसरपंच प्रेम लाल का कहना है कि बिना ग्रामसभा व बिना पंच प्रमुख के जानकारी के एनओसी जारी कर फार्म का संचालन किया गया है। जिसकी जानकारी हमे नही दी गई। जोकि पूर्ण रूप से गलत है और हम चाहते है कि पोल्ट्री फार्म को बंद कर ग्रामवासियों के स्वस्थ जीवन निर्वहन को शासन प्रशासन प्राथमिकता दे। अन्यथा हम ग्रामवासियों के साथ आंदोलन कर न्याय के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा नेता पंकज जैन ने कहा हम गांव और क्षेत्र के हित में हमेशा से ही प्रयासरत रहे है। इस फार्म के निर्माण को रोकने हमारे द्वारा पूर्व में भी पंचायत को आवेदन दिया गया था। लेकिन हमारी बातो को अनसुनी कर जनता के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ हुआ है और अब हम नही सहेंगे ।हम ग्रामीणों के साथ खड़े रहेंगे। क्षेत्र के किसान भाई बहनों,विधार्थियो और ग्रामवासियों को तकलीफ व उनके स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए हम ग्रामीण जनों के साथ है।

You cannot copy content of this page