DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले के इन ग्राम पंचायतों में 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर

बालोद। बालोद जिले में आयोजित किए जा रहे ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर के अंतर्गत 27 फरवरी 2023 को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर इंदिरा तोमर ने बताया कि 27 फरवरी को बालोद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोण्डी, भेंगारी, निपानी, अर्जुंदा तहसील के ग्राम पंचायत बोड़ेना, सनौद, गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डौकीडीह, भाठागांव आर, खुटेरी भट, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग, पचेड़ा, पेण्ड्री, गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हसदा, भिरई, देवकोट ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जुन्नापानी, रेंगाडबरी, तथा मार्री बंगला तहसील के रानीतराई, भण्डेरा ग्राम पंचायतों में ’समाधान तुंहर दुआर’ शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए नोडल एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

You cannot copy content of this page