DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ईडी की कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, बालोद में प्रदर्शन

बालोद। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेश और जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कांग्रेस के 85वी राष्ट्रीय अधिवेशन में बाधा डालने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार में बैठी बीजेपी द्वारा ईडी का सहारा लेते हुए हमारे प्रदेश के प्रमुख नेताओ के यहाँ छापा मारकर सिर्फ परेशान करने की कोशिश की जा रही है।

जिसके विरोध में बालोद विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा जयस्तंभ चौक में सरकारी तंत्र ईडी के दुरुपयोग करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। जिसमें युवा नेता, साजन पटेल, आदित्य दुबे, दीपक चोपड़ा, अनिल यादव नपा उपाध्यक्ष, विसा युवक़ कांग्रेस उपाध्यक्ष सानू पाल, देवेन्द्र साहू भोजेन्द्र आदिब,फरहान खान, अतीक कुरेशी, दानिश खान, मुकेश सभी युवा कांग्रेस के साथी शामिल थे।

You cannot copy content of this page