DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

19 फरवरी को बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री, पढ़िए प्रोटोकॉल कब कहां पहुंचेंगे?

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम
सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित ’सरहरगढ़ महोत्सव’ कार्यक्रम एवं परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वां वार्षिक अधिवेशन समापन समारोह में होंगे शामिल

बालोद
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 19 फरवरी 2023 को बालोद जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मीय क्षत्रिय समाज के 53वां वार्षिक अधिवेशन समापन समारोह में शामिल होंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल कल 19 फरवरी को पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे बालोद जिले के गुरुर तहसील के ग्राम सोरर पहुंचेंगे। वहां वे दोपहर 12.35 बजे माता बहादुर कलारिन मंदिर व छछानछाडु देव मंदिर का दर्शन करेंगे। दोपहर 01.25 बजे डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित सरहरगढ़ महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 01.30 बजे ग्राम सोरर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.45 बजे अर्जुन्दा तहसील के ग्राम परसतराई पहुँचेंगे। दोपहर 01.45 बजे से 02.15 बजे तक आरक्षित। वहां वे दोपहर 02.20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण करेंगे। दोपहर 03.10 बजे तक दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वां वार्षिक अधिवेशन के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 03.15 बजे ग्राम परसतराई से हेलीकॉप्टर द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

–00–

You cannot copy content of this page