DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पशुपतिनाथ का व्रत पूरा कर महाशिवरात्रि पर शिव की शरण में पहुंची शबनम, अपनाई हिंदू धर्म, बनी मनोज गौर की रानी,,,,

बालोद। बालोद शहर के पांडे पारा में महाशिवरात्रि पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां की रहने वाली शबनम नाम की महिला ने महाशिवरात्रि पर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया और अपने पति के साथ वह शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंची। दरअसल में शबनम नाम की मुस्लिम महिला ने एक हिंदू युवक मनोज गौर से शादी कर ली थी। 6 साल पहले हुई उनकी शादी के बाद से वह हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों को समझने में लगी हुई थी और जब उन्हें पूरा विश्वास हो गया कि उनके लिए अब ये धर्म अच्छा और श्रेष्ठ है तो वह अपने धर्म का त्याग कर हिंदू धर्म में प्रवेश करना चाही और इसके लिए उन्होंने महाशिवरात्रि का दिन चुना। अब शबनम शिव के शरण में आ गई और उन्होंने अपना नाम बदल कर रानी रख लिया। वह अपने पति मनोज गौर की पत्नी रानी गौर कहलाएगी। शबनम ने बताया कि हिंदू धर्म के प्रति अब उनकी विशेष आस्था हो गई है। वह पशुपति नाथ का व्रत भी रखी थी। हिंदू धर्म में प्रवेश के दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल साथी भी मौजूद रहे। जिन्होंने मुस्लिम बहन को सनातन धर्म में प्रवेश करने पर सम्मानित किया। पांडे पारा के शिव मंदिर में पूरे विधि विधान से शबनम अंजुम खान ने करीब 6 साल पूर्व एक हिंदू लड़के मनोज गौर से शादी की थी और हिंदू रीति-रिवाजों को देखी समझी और प्रभावित हुई। शादी के 6 साल बाद सनातन धर्म में प्रवेश की। पशुपतिनाथ का व्रत पूरा होने के बाद महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर पांडे पारा में भंडारा की। शबनम उर्फ रानी कई दर्शनीय स्थलों का दर्शन कर चुकी है।

लगातार बजरंग दल के भाइयों से संपर्क में थी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सहयोग से सनातन धर्म में उनका प्रवेश सफल रहा। बजरंग दल जिला बालोद उमेश कुमार सेन, विश्व हिंदू परिषद सह मंत्री सतीश विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद महेंद्र सोनवानी मोनू ,बालोद जिला बालोद का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर जय जय श्रीराम के नारे से मोहल्ला गूंज उठा।

बोल बम के नाम के जले दीपक, बच्चों में दिखा उत्साह, हर हर महादेव के नाम से गूंज उठा वार्ड क्रमांक 7 और 11

बजरंग दल और मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा वार्ड क्रमांक 7 और वार्ड क्रमांक 11 में शिव आराधना महाशिवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना किया गया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page