DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने 16 लाख गरीब परिवारों का आशियाना छीना, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में हो रही लापरवाही, गरीब महिलाएं कर्ज लेकर बना रही अपना अधूरा आवास, दीपा दयानंद साहू ने निकाली कांग्रेस सरकार पर भड़ास

बालोद। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपा दयानंद साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बरती जा रही राज्य के कांग्रेस सरकार की लापरवाही पर जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि लगातार भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन घेराव किया जा रहा है। आगे भी हम प्रदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने खासतौर से गरीब महिलाओं की पीड़ा को बताते हुए कहा कि स्थानीय राज्य शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसे रोक दिए। जिसके कारण गरीब महिलाओं को अपना अधूरा आवास कर्ज लेकर पूरा करना पड़ा। मोदी सरकार ने तो अपनी योजना के तहत जो राशि देनी होती है वह पूरी राज्य सरकार को भेज दी। लेकिन राज्य सरकार ने अपने अनुदान की राशि को न देकर इस योजना में अड़ंगा डाल रखा है। जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि छत्तीसगढ़ में करीब 16 लाख लोगों का आवास नहीं बन पाया है।
प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को उनके आवास की राशि नहीं देने के विरोध में पूरे छग में प्रदर्शन किया जा रहा है। जनता का गुस्सा जायज है। भारतीय जनता पार्टी अपने प्रमुख मुद्दे मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत विरोध करती रहेगी। भाजपा का मोर आवास मोर अधिकार के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को उनके आवास की राशि नहीं देने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। दीपा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी योजना है पीएम आवास योजना । प्रधानमंत्री ने यह सपना देखा था कि देश के आखिरी छोर तक गरीबों को आवास योजना का फायदा मिले लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आई है पिछले 4 वर्षों से आवास योजना का कार्य बिल्कुल बंद पड़ा है ।जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी और भाजपा महिला मोर्चा यह लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार शुरू से ही वादाखिलाफी करते आ रही है। ना तो यहां शराबबंदी हुई और ना ही बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिला और ना ही किसानों को समर्थन मूल्य का पैसा।
फरेब की दुकान लगाकर झूठ बेचने वाले दाऊ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास वापस लौटा कर न केवल 16 लाख परिवारों से छत छीनी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गर्त में डाल दिया है।

कांग्रेस की सरकार ने पीएम आवास रोका

भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा दयानंद साहू ने कहा “प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक सारे गरीबों के घर बन जाये, इस उद्देश्य से यह योजना लाई। पर हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे यहां जो कांग्रेस की सरकार है, प्रधानमंत्री आवास योजना को रोक कर रखी है।

कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

श्रीमती साहू ने कहा “पूरे भारत में इस योजना के माध्यम से सभी गरीबों के घर बन रहे हैं. तो छत्तीसगढ़ के गरीबों से ऐसी क्या गलती हो गई, जो वह अपना घर नहीं बनवा पा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में लिखा था कि आवासहीन लोगों को आवास बना कर देंगे, तो इसके बाद तो कोई विषय ही नहीं बनता कि गरीबों का घर ना बने। लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार वादा खिलाफी कर रही है.”

पीएम आवास को लेकर काम नहीं करने का आरोप

दीपा साहू ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार को सवा 4 साल हो गए हैं, प्रधानमंत्री का एक ड्रीम प्रोजेक्ट रहा, आवासहीन व्यक्ति है उसको स्वयं का पक्का मकान मिले. उसको लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई, जिसका क्रियान्वयन डॉ रमन सिंह ने बड़ी जिम्मेदारी पूर्वक किया. उस दौरान प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या में लोगों को अपना आवास मिला. लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से गरीबों को अपनी छत प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. प्रधानमंत्री आवास को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है।

You cannot copy content of this page