DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

समाधान तुंहर द्वार के तहत ‘‘चलित थाना’’ पहुंची ग्राम जगन्नाथपुर, महाराजपुर एवं रौना, 16 को यहां लगेंगे शिविर

16 फरवरी 2023 को अगामी समाधान तुंहर द्वार शिविर देवरी, ग्राम चिचलगोंदी थाना अर्जुन्दा, ग्राम ध्रर्वाटोला थाना डौण्डी, ग्राम डंगनिया थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में लगाया जाएंगा।

आम जनों से जिला एवं पुलिस प्रषासन बालोद की अपील समाधान तुंहर द्वार समाधान शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने समस्यो का त्वरित निराकरण पायें।

बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छ.ग. शासन के मंशानुरूप जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न विभागों से सामंजस्य स्थापित कर ‘‘समाधान तुंहर द्वार’’ के तहत् बालोद पुलिस द्वारा ‘‘चलित थाना’’ ग्राम जगन्नाथपुर, महाराजपुर एवं रौना में लगाया गया। सामाधान तुंहर द्वार शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनों से बेहतर सामंजस्य स्थापित कर निर्भिक एव भयमुक्त होकर समस्याओं का निराकरण करना एवं शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुचाना है।

दिनांक 15.02.2023 को समाधान तुंहर द्वार शिविर के तहत 03 स्थानों में ग्राम जगन्नाथपुर थाना बालोद, ग्राम महराजपुर चौकी पिनकापार एवं ग्राम रौना थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में चलित थाना लगाया गया। शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर में उपस्थित आम जनों को साइबर क्राईम के क्षेत्र में होने वाले फ्राड से सावधान रहने, उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाइल में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाकर एप की उपयोगिता के बारे में बताया गया साथ ही यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतो यातायात नियमों के पालन करने वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करने संबंधी विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

अगामी समाधान तुंहर द्वारा शिविर दिनांक 16 फरवरी 2023 को देवरी, ग्राम चिचलगोंदी थाना अर्जुन्दा, ग्राम धुर्वाटोला थाना डौण्डी, ग्राम डंगनिया थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में लगाया जाएंगा जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद आम जनों से अपील करते है कि बडी संख्या में उपस्थित होकर अपने समस्याओं के त्वरित निराकरण पायें एवं शासन के योजनाओं का लाभ उठाएं।

You cannot copy content of this page