DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाशिवरात्री पर्व के मद्देनजर बालोद शहर में चयनित किया गया पार्किंग स्थल, देखिए कहां पर होगी व्यवस्था

निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही वाहनों की पार्किंग करने यातायात बालोद पुलिस की अपील।

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में अगामी महाशिवरात्री पर्व दिनांक 18.02.2023 के लिए दर्शनीय स्थलों, मंदिरो में आवागमन अधिक होने की भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल चिन्हांकित किया गया है। दिनांक 18.02.2023 को बालोद शहर के दसौंदी तालाब जलेशवर महादेव मुख्य मार्ग के किनारे होने से भीड़-भाड़ की संभावना को देखते हुए कृषि उपज मंडी बालोद में वाहनो की पार्किंग के लिए चयनित किया गया है। झलमला गंगा मैय्या मंदिर में भी महाशिवरात्री के दिन अवागमन अधिक होने से गंगा मैय्या समिति झलमला द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल चयनित किया गया है। कपिलेशवर मंदिर बालोद से श्रद्वालुओं के द्वारा पैदल यात्रा कपिलेशवर मंदिर बालोद से निकलकर भोलापठार पर्रेगुडा (करहीभदर) जाने वाले पैदल श्रद्वालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा के सामने एवं पीछे चारपिया वाहनों से पेट्रोलिंग किया जाना एवं यातायात व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई जानी है। कमरौद मेला (जगनाथपुर सांकरा) में महाशिवरात्री के अवसर पर श्रद्वालुओं के भीड़-भाड़ को देखते हुए निर्धारित समिति द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थल बनाया गया है।

अपीलः- महाशिवरात्री पर्व पर सुगम यातायात व्यवस्था हेतु आम जनों एवं श्रद्वालुओं से बालोद पुलिस अपील करता है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही अपने वाहनों की पार्किंग करे एवं पैदल यात्रा के दौरान निर्धारित बाए साइड में चले यातायात नियमों का पालन करें।

You cannot copy content of this page