DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्लीराजहरा थाना के अपहरण मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राजा पठान के साथ अपहरण मामले में थे सहयोगी

दल्लीराजहरा। 20 नवंबर.2022 को प्रकरण के प्रार्थी प्रशांत मेश्राम पिता उत्तम मेश्राम साकिन गोंदिया भीमनगर वार्ड कमाक़ 16 थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16 नवंबर.2022 को गोंदिया से अपने साथी अभि कोसरे के साथ दल्लीराजहरा आये थे,राजहरा पहुंचने की जानकारी दिनेश सोनवानी को दिया, तब दिनेश सोनवानी ने बस स्टैण्ड में रूकने बोला। इसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी में 5-6 आदमी आये जो इन्हें अपने गाड़ी में बैठाकर चाय नास्ता के दुकान में ले गये। वहां पर दिनेश सोनवानी आया। उसी दौरान राजा पठान होटल के पास आकर अपने आदमियों को फोन से बुलाने पर 4-5 व्यक्ति आये। जो उसमें से भाटा नाम के व्यक्ति ने प्रार्थी एवं प्रार्थी के साथियों का मोबाइल छीन लिया और प्रार्थी एवं उनके साथी दिनेश अभि कोसरे व दिनेश को ड्रायवर को उठाकर कार में बैठाकर बीएसपी के बंद पड़े क्वाटर में रखे थे और पैसे की मांग कर मारपीट किये। रात्रि में प्रार्थी एवं दिनेश सोनवानी को राजा पठान अपने साथी देव निषाद, आकाश, पवन कुमार, हरिशंकर गजभिये, डामन लाल धनकर, डिलेश्वर साहू, चाणक्य सेन, शेख अंसर वली, इशु कुमार बारले एवं उनके अन्य साथियों द्वारा जंगल में ले जाकर पैसा का मांग कर बेल्ट में पैर को बांधकर मारपीट करने तथा आरोपी राजा पठान द्वारा पैसा की मांग करने पर अपने रिश्तेदारों से पैसा की व्यवस्था कर राजा पठान एवं उसके साथियों द्वारा बताये गये खाता नम्बर में डालना रिश्तेदारों को पैसा डलवाने की रिपोर्ट करने पर आरोपियों के विरुध्द थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 414 / 22 धारा 120बी, 364, 365, 386 भादवि0 पंजीबद्ध कर पूर्व में राजा पठान एवं उसके 09 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रकरण की साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकरण में शामिल राजा पठान के साथी आरोपीगण (01) परमप्रीत सिंह छतवाल पिता केशर सिंह छतवाल उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 ब्लू स्टार पेट्रोल पंप मेन रोड चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (02) संतोष यादव उर्फ मट्ठा पिता श्री पुनित यादव उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 22 जेडी ऑफिस के पीछे राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (03) धरमराज साहू उर्फ सोनू पिता राजकुमार साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 19 राजा पठान के घर के पीछे थाना राजहरा जिला बालोद (04) मोहम्मद मिराज उर्फ राजा पिता स्व. अब्दुल रहीम उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 15 शहीद अस्पताल के पीछे राजहरा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया। मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है तथा मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।

You cannot copy content of this page