देशभक्ति का जज्बा जगाने हिन्द सेना ने की अपील, पुलवामा हमले की शहीदों को श्रद्धांजलि देते घर आंगन में जले दीप



बालोद। राष्ट्रसेवा एवं समाजसेवा के लिए समर्पित संगठन हिन्द सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य के निर्देशानुसार देश भर में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 14 फरवरी के दिन वेलेंटाइन डे की जगह पुलवामा हमले को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रवासियों में देशभक्ति का जज्बा जगाने शहीदों की याद दीप जलाया गया। हिन्द सेना छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने बताया कि पुलवामा हमले की घटना को ध्यान में रखते हुए हमारे संगठन ने ऐसा फैसला लिया गया था। हिंद सेना से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोगों ने भी इसमें स्वस्फूर्त होकर हिस्सा लिया और शाम होते ही अपने घर आंगन में शहीदों की याद में दीप जला कर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। हिंद सेना के छत्तीसगढ़ मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी ने कहा कि आंतकवादियों ने 14 फरवरी के ही दिन हमारे राष्ट्र के रक्षक सीआरपीएफ जवानों की बस पर कायरतापूर्ण हमला किया था।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के पास हुए इस बर्बर आंतकवादी हमले में 40 से भी अधिक वीर सपूत शहीद हो गए थे। इस वीभत्स एवं घृणित हमले ने अनेक माताओं की गोद को सूनी कर दी थी , अनेक बहनों का सिंदूर मिटा दिया,कहीं बच्चों को अनाथ बना दिया तथा कहीं घरों के चिराग बुझा दिए। वेलेंटाइन डे जैसी विदेशी संस्कृति से परे रहकर देश और देश के वीर जवानों तथा उनके परिवारों के प्रति प्रेम का इजहार दिल से करना चाहिए इसलिए हिन्द सेना ने क्षेत्रवासियों को प्रेरित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां, नुक्कड़ सभाएं व देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वेद साहू जी के निर्देश पर देशभर में छत्तीसगढ़ में समाजसेवी संगठन हिंद सेना के द्वारा अपील करने पर पूरे देश भर में शहीदों को घर घर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। छग में उनके निर्देशन में आयोजन हुआ।बालोद जिले में गौ रक्षा जिला प्रमुख भूपत हठीले के नेतृत्व में भी दीप जले। महिलाओं ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया।

You cannot copy content of this page