DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विविध साँस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति

बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली में मकर संक्रांति मनाया गया

शनिवार बैगलेश डे होने के कारण बच्चों के द्वारा विविध साँस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के शुभारम्भ में सहायक शिक्षक विजय सिंह साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 4थी के छात्र दिव्यांशू एवं प्रवीण ने खड़े साज पर नृत्य किया रोशिका ,नोविया,जतिन,रोहण तथा दक्ष कुमार ने रेला पाटा पर सामुहिक नृत्य किया बच्चों सहित पालकों को तिल का लड्डू वितरण किया गया। प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र ने मकर संक्रांति की शुभकामनाऐं देते हुए महत्व को बताया इस अवसर पर सहायक शिक्षक खिलेन्द्र ठाकुर शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष मुरारी लाल कोवाची ,हेमराज हिड़को , खेमराज कोवाची , शिवनाथ दर्रो , ब्रृजलाल हिड़को ,गौतम हिड़को , देवसिंह कोवाची ,दरबार कोवाची , दिनेश विश्वकर्मा ,पेमन सेन , नीलिमा यादव , संगीता विश्वकर्मा , मेला बाई उइके उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page