“नींव अधिगम कार्यक्रम”मूलभूत साक्षरता व संख्यात्मकता अभियान के तहत शिक्षक प्रशिक्षण का हो रहा आयोजन



बालोद। विकासखंड गुंडरदेही संकुल जोन भरदाकाला के तहत
प्राथमिक शाला भरदाकाला में निपुण भारत मिशन के तह्त शिक्षक प्रशिक्षण चार दिवसीय प्रशिक्षण दिनाक 12 से 16 जनवरी के बीच संकुल स्तर पर जारी है । इस प्रशिक्षण में 6 संकुल के 32 शिक्षक साथी भागीदरी कर रहे हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान के अंतर्गत संकुल स्तर शिक्षक की अकादमिक क्षमता का संवर्धन करना है । प्रशिक्षण का आयोजन समग्र शिक्षा, एस सी ई आर टी व एल एल एफ के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा हैं । यह प्रशिक्षण एल एल एफ के “नींव कार्यक्रम” के अनुभवों को शामिल करते हुए एफ एल एन मिशन के जिले में बेह्तर क्रियान्वयन पर केंद्रित है। प्रशिक्षण की मुख्य विषय वस्तु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत 2026-27 तक कक्षा 3 के बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान विकसित करने पर केंद्रित हैं । इस कार्याशाला मे बुनियादी भाषा शिक्षण के अंतर्गत चार खंडीय रुपरेखा – मौखिक भाषा विकास, डिकोंडिग, पठन एवं लेखन पर विस्तृत चर्चा हो रही है ।

प्रशिक्षण में एफ एल एन क्या है इस पर विचार रखा गया कि एफ एल एन. एक राष्ट्र मिशन है जिसका अर्थ होता है मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता । जो कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति की निपुण भारत मिशन के अंतर्गत लागू किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 3 से 9 वर्ष तक आयु वर्ग के सभी बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता कौशल का विकास कक्षा 3 के अंत तक करना है। यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो बच्चों को उच्च कक्षा में सार्थक रूप से सीखने में मदद करते हैं और उन्हें 21वीं सदी के कौशल जैसे महत्वपूर्ण सोच और समस्या समाधान हासिल करने में मदद करते हैं जो लंबे समय में सफल होने के लिए अनिवार्य है |
प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक एल एल एफ (LLF) से अब्दुल गफ्फार व सरिका सिन्हा हैं । यह चार दिवसीय प्रशिक्षण में 6 संकुल भरदाकला ,खुरसुनी , मोहंदी पाट,गब्दी , देवरी (द) , जेवरतला शामिल हैं। कार्यशाला में दो संकुल समन्वयक नूतन व दुर्गेश ठाकुर (संकुल समन्वयक भरदाकला व जेवरतला के साथ साथ प्राथमिक शाला भरदाकाला की प्रधानपाठक भी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page