DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ का शैक्षणिक भ्रमण

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर लाटाबोड़ के द्वारा सत्र 2022 का शैक्षणिक भ्रमण के तहत् विद्यालय के भैया बहनो को 3 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण हेतु बस्तर ले जाया गया जिसमे प्रथम दिवस मे केशकाल घाटी अवलोकन तथा टाटामारी छुलो आसमान का भ्रमण कराया गया शाम का विश्राम एवं भोजन हेतु सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डीहीपारा केशकाल मे हुवा विद्यालय के अध्यक्ष श्री मदन लाल ताटेड , श्री रमेश ताटेड , व्यवस्थापक श्री विवेक श्रीवास्तव , प्राचार्य श्री जे आर नाग ,श्री मनीष ताटेड ने सभी आचार्यो का भव्य स्वागत किया ।

इनके द्वारा भोजन बनाने की व्यवस्था पानी बिजली ,बच्चों के खेलने हेतु हाल मनोरंजन हेतु वीडियो की स्वल्पाहार हेतु बिस्किट की व्यवस्था की गई हमारे आगमन से प्रस्थान तक सभी हमारी व्यवस्था मे समर्पित लहारे यहा आने के बाद सभी बच्चे आचार्य दीदी ने ऐसा अनुभव किया की हम अपने हि परिवार मे आये है ।

सभी यहा आकर विद्यालय् की प्रशंसा किया और एक सिख लिए की हमे भी ऐसा होना बनना चाहिए इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री देवेंद्र साहू , कोशाध्यक्ष राजेश यादव प्रधानाचार्य प्रकाश तिवारी उपसरपंच महेन्द्र यादव एवं लाटा बोड़ से 26 भैयाबहन् जगन्नाथपुर् विद्यालय से 7 ,पिरिद् से 7 भैया बहन संरक्षक आचार्य मे मेनका चंद्राकर कामिनी यदु जीतेन्द्र सिंदराम एवं समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page