DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदिवासी भाइयों के साथ हमेशा भारतीय जनता पार्टी खड़ी है:- युवा मोर्चा महामंत्री अजेंद्र साहू

गुरुर। भानूप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा की जीत से घबराकर भूपेश बघेल सरकार ने आरक्षण पर संशोधन विधेयक लाने का फैसला किया है। यह भूपेश बघेल की कांग्रेस पार्टी की सरकार की निंदनीय हार और गलत नीति को दर्शाती है। भूपेश बघेल जी यह मत भूलें की आदिवासियों के दिल में आपने बहुत दर्द दिए हैं। यह मेरे उन आदिवासी भाइयों की तपस्या और धरना ,चक्का जाम जैसी संगठनात्मक कार्यों के कारण उन्हें सफलता मिल रही है। इस चुनाव तो आप भानुप्रतापपुर चुनाव जीतने की मत सोचो आप तो पहले से ही हार चुके हैं। फैसला भानूप्रतापपुर की जनता के ऊपर है। उनके साथ हमेशा भारतीय जनता पार्टी खड़ी है।

You cannot copy content of this page