DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में लगा खादी महोत्सव, छत्तीसगढ़ सहित आठ राज्यों की वैरायटी मिलेगी यहां

बालोद। बालोद में खादी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट सेल एक्सपो 2022 लगाया गया है ।जहां पर अच्छी गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर शहर के लोगों को हस्त निर्मित चीजें मिलेगी।

खादी मेला के संचालक तरुण नाथ योगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ से 8 राज्यों से नई वैरायटी के स्टॉक लेकर आए हैं। जहां पहले दिन से ही ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ से कोसा साड़ी, सूट बेल मेटल, कोलकाता सिल्क साड़ी, जूट बैग, राजस्थानी मोजड़ी, अचार चूर्ण, सुपारी नागालैंड का ड्राई फ्लावर, बिहार भागलपुर सिल्क वस्तुएं, हरियाणा की बेडशीट चादर, टेराकोटा सहित अन्य आकर्षक सामानों की लंबी श्रृंखला यहां मौजूद है। जिससे ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं सभी प्रकार की डेबिट और क्रेडिट कार्ड की सुविधा है। पार्किंग की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page