DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवा बिहान के मुख्य कलाकार पहुंचेंगे बालोद, मीडिया से होंगे रूबरू

बालोद। छत्तीसगढ़ी फिल्म नवा बिहान के मुख्य कलाकार 14 नवंबर सोमवार को नगर के पाची सिनेमा में पहुंच रहे हैं। जहां 12 से 3 बजे वाले शो के पूर्व मीडिया से रूबरू होकर प्रेस वार्ता लेंगे। और फिल्म के संदर्भ में जानकारी प्रस्तुत करेंगे। ज्ञात हो कि यह फिल्म प्रेम कहानी व नक्सल समस्या पर आधारित है। जो कि 11 नवंबर से रिलीज हो चुकी है। दर्शकों के बीच पसंद की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता बालोद झलमला के ही रहने वाले रवि बहादुर सिंह हैं। कहानी उनके भाई सोनू ठाकुर ने लिखी है।

मीडिया से रूबरू होने के लिए फिल्म के अभिनेता आकाश सोनी , अभिनेत्री इशिका यादव, पुलिस किरदार निभाने वाले रवि साहू, डायरेक्टर आशीष गंजीर ,निर्माता रवि बहादुर सिंह , थान सिंह ठाकुर आदित्य दुबे आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

संबंधित खबर जरूर देखें

You cannot copy content of this page