सायबर सेल एवं थाना डौण्डीलोहारा से विशेष टीम गठित कर भेजा गया था मुम्बई
बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अति.पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन पर उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण पर सायबर सेल बालोद एवं थाना डौण्डी लोहारा से विशेष टीम तैयार किया गया था। जिसमे प्रकरण के आरोपी को मुम्बई से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी किशन साहू पिता फेकू राम साहू उम्र 36 साल साकिन वार्ड 04 प्रेमनगर डौण्डीलोहारा, थाना डौण्डीलोहारा जिला-बालोद छ.ग. ने 29 मई 2022 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 30 अक्टूबर 2020 को मोबाईल नं. 9822507597 के धारक द्वारा पॉलीथीन मेकिंग मशीन व्यापारी जोसेफ जॉन डीसोजा मुम्बई कल्याण निवासी उल्हासनगर-3 का पॉलीथीन मशीन बिक्री करने के नाम से कुल 4,35,000 रू. लेकर धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर थाना डौण्डीलोहारा में धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारी व तकनीकी साक्ष्या एकत्र कर थाना डौण्डी लोहारा एवं सायबर सेल बालोद की टीम मुम्बई रवाना किया गया था। जिसमे टीम द्वारा मुम्बई पहुंच कर कैम्प कर आरोपी के संबंध मे पता तलाश किया गया। आरोपी के संबध मे पुख्ता जानकारी होने पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जोसेफ जॉन डीसोजा पिता स्व. जॉन डीसोजा उम्र 48 साल निवासी नागसेन कॉलोनी शांतिनगर अंबरनाथ रोड उल्हासनगर-3 थाना मध्यवर्ती उल्हासनगर-3 (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। जिन्हे पूछताछ का कारण बताकर उसकेे परिजन, भतीजा जार्ज डीसोजा के साथ संबंधित थाना मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन उल्हासनगर-3 थाना लेकर गये। जिन्हे पूछताछ करने प्रार्थी किशन साहू निवासी वार्ड-4 प्रेमनगर डौण्डीलोहारा जिला-बालोद छ.ग. के साथ पॉलीथीन मेकिंग मशीन बेचने के नाम से 4,35,000 रू. लेकर धोखाधडी करना स्वीकार किया। अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि विश्राम लाल साहू, आर. क्र. 552 यज्ञदत्त ठाकुर थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल बालोद से आर. 323 राहुल मनहरे, 240 चंद्रषेखर यादव, मिथलेश यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस तरह से हुई थी ठगी
किशन साहू आ0 फेकूराम साहू उम्र 36 वर्ष जाति तेली निवासी वार्ड नं. 04 प्रेमनगर नगर पंचायत डौण्डीलोहारा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद छ.ग. ने बताया ग्राम कोटेरा में मेरा फर्म मारूती ट्रेडर्स के नाम से संचालित है जहां पर दोना पत्तल का निर्माण कार्य किया जाता है, अपने फर्म में कार्य को विस्तारित करने के लिये मुझे एक पालीथीन मेकिंग मशीन की आवश्यकता होने की महसुस हुई जिसके लिये मैंने एक मशीन व्यापारी मुंबई कल्याण निवासी शमशान भूमि रोड इन्डएस्ट्रियल एरिया आफ मनीषा केबल्स लक्ष्मी मिल कम्पाउन्ड खेमानी उल्लास नगर मुबंई पिन नंबर 421002 जोसफ जान डिसूजा से मो.नं. 9822507597 से संपर्क किया तो उसके द्वारा कहा गया कि आपको मशीन मिल जायेगा जिसके लिये आपको मशीन 5,00,000/- अक्षरी पांच लाख रूपये राव मटेरियल 2,00,000/- अक्षरी दो लाख रूपये इस प्रकार आपको कुल 7,00,000/- अक्षरी सात लाख रूपये लगेगा। तब मेरे द्वारा ब्याना बतौर दिनांक 30.10.2020 को मेरे व्यक्तिगत खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा डौण्डीलोहारा के खाता के माध्यम से व्यापारी मुम्बई कल्याIण निवासी जोसफ जान डिसुजा के नाम पर संचालित खाता क्रमांक 50100280258327 एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा उल्लास नगर कल्याण मुंबई IFSC CODE HDFC0000815 में 10,000/- दस हजार रूपये ट्रान्सफर किया उसके बाद दिनांक 06.11.2020 को 20,000/- अक्षरी बीस हजार रूपये, दिनांक 07.11.2020 को 20,000/- अक्षरी बीस हजार रूपये, पुन: उसी दिन दिनांक 07.11.2020 को 20,000/- अक्षरी बीस हजार रूपये, दिनांक 09.11.2020 को 6,500/- अक्षरी छ: हजार पांच सौ रूपये, दिनांक 10.11.2020 को 3,00,000/- अक्षरी तीन लाख रूपये व्यापारी मुम्बई कल्याण निवासी जोसफ जान डिसुजा के खाता में स्थानांतरित किया दिनांक 09.11.2020 को उसके निवास स्थान मुम्बई कल्याण उल्लास नगर में मेरे साथी महेन्द्र जायसवाल पता वार्ड नं. 03 डौण्डीलोहारा जिला बालोद छ.ग. के साथ जाकर 58,500/- अक्षरी अन्ठावन हजार पांच सौ रूपये नगद समक्ष दिये इस प्रकार मेरे द्वारा जोसफ जान डिसुजा को 4,35,000/- अक्षरी चार लाख पैंतीस हजार रूपये दिया जा चुका है, उपरांत मशीन नही भेजे जाने पर मेरे द्वारा जोसफ जान डिसुजा को मोबाईल से संपर्क किया गया तो उसके द्वारा कहा गया कि भेज रहा हूं जिसके संबंध में मोबाईल के वाट्सप के माध्यम से भी मेरे द्वारा संदेश दिया गया तथा उसके द्वारा भी भेजूंगा करके जवाब दिया गया उसके बावजूद भी मशीन मेरे पास नही भेजा है इस प्रकार मेरे को निरंतर 02 वर्ष से गुमराह किया जा रहा है ऐसी स्थिति में मैं मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान रहा। चूंकि उक्त राशि मैं किसी अन्य व्यक्ति से उधार लिया था। मुझे पूर्ण विश्वास हो गया कि यह व्यक्ति मुझे धोखा दे रहा है। जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट लिखाई।
