DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यहां सरपंच बने हैं पंडा, 9 दिनों तक जुटे हैं मां की आराधना में

बालोद। ग्राम कुरदी में स्वयं सरपंच संजय साहू नवरात्रि में पंडा बने हुए हैं। और पूरे 9 दिनों का व्रत रखते हुए सार्वजनिक शिव मंदिर में जोत कलश के साथ माता सेवा कर रहे हैं। सरपंच संजय साहू ने बताया कि उक्त सार्वजनिक मंदिर वैसे तो उनके परिवार वालों द्वारा सन 2000 में बनाया गया है। लेकिन यहां सभी लोग पूजा करने के लिए आते हैं। हर साल नवरात्रि पर यहां मनोकामना जोत जलाए जाते हैं। तो गांव में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना भी की गई है। शिव मंदिर प्रांगण कुरदी में वे स्वयं जोत जलाकर माता रानी दुर्गा और शिव की भक्ति कर रहे हैं और गांव की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। बता दे कि गांव में लोगों के लिए सार्वजनिक मंदिर का निर्माण सरपंच संजय साहू के दादा स्वर्गीय भुनेश्वर प्रसाद साहू के नाम से उनके पिता बिसहत राम साहू ने करवाया है। पहले उनके दादा भुनेश्वर प्रसाद साहू यहां पंडा बनते थे। 14 फरवरी 2000 से उक्त मंदिर में शिव की प्राण प्रतिष्ठा हुई। 2013-14 से स्वयं पोता (वर्तमान सरपंच) संजय साहू यहां पंडा बनते हैं। पूरे 9 दिनों तक वे मंदिर में ही दिन रात रहते हैं। इस दौरान 9 दिनों का उपवास रखकर सभी नियम विधियों का पालन करते हैं।

You cannot copy content of this page