DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गाड़ियां रुकवा कर बिना हेलमेट चल रहे लोगों को यमराज और चित्रगुप्त ने कहा- उठा ले जाएंगे

सांकरा ज में स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने किया सड़क सुरक्षा कार्यक्रम

बालोद अर्जुन्दा मार्ग पर निकली यम रैली

बालोद। ग्राम सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत बच्चे जो स्काउट गाइड रोवर रेंजर से जुड़े हैं, उनके द्वारा लीडर विवेक धुर्वे के नेतृत्व में गांव में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत यम रैली निकाली।

जिसमें 2 बच्चे किशन यमराज और जयप्रकाश चित्रगुप्त बन कर अन्य बच्चों का नेतृत्व करते हुए रैली में शामिल हुए और विभिन्न जगहों पर यातायात का उल्लंघन कर रहे लोगों को रुकवा कर उन्हें सावधान किया गया।

यमराज व चित्रगुप्त के वेश में पहुंचे इन बच्चों ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के चल रहे वाहन चालकों से फिल्मी अंदाज में कहा- कृपया हेलमेट पहना करें, वरना किसी दिन उठा ले जाएंगे। बच्चों ने वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की।स्काऊट/गाइड/रोवर/रेंजर ने उक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया व सभी नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर तथा अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर ,राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू,जिला सचिव अरविंद सोनीके मार्गदर्शन , डीओसी अवधेश विश्वकर्मा, एडीओसी प्रेमलता चंद्राकर,विकासखंड सचिव रूपेंद्र सिन्हा के मार्गदर्शन में ये आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी रोवर स्काऊट लीडर विवेक धुर्वे, टीआर ठाकुर, आईएल लेंडिया, दुर्गा सिन्हा ने प्रभारी की भूमिका निभाई व सभी स्काऊट के बच्चे दिगम्बर, सुमन,मुकेश,त्रिभुवन, लकेश्वर,नेहा,साक्षी,मुरलीधर,
मुकेश,निखिल,भूमेश,किशन,
भोज कुमार, जय प्रकाश,रोहन
टिकेश्वर,मनीषा,साक्षी साहू,तुलेश्वरी, महिमा, ज्योतिका,शुभांगी, लेखनी सराहनीय कार्य किया। विद्यार्थी किशन ने यमराज की पोशाक पहनकर लोगो में जागरुकता फैलाते मुख्य भूमिका निभाई ।जिसमें लोगो को जानकारी दी कि नजर हटी तो दुर्घटना घटी।
प्रभारी विवेक धुर्वे रोवर स्काऊट लीडर शहीद वीरनारायण सिंह रोवर क्रू ने भी लोगों से निवेदन करते हुए लोगों को ट्रैफिक नियमों से अवगत कराया।

You cannot copy content of this page