DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान लगाया पुलिस विभाग ने जागरूकता शिविर

साइबर जागरूकता, यातायात सड़क सुरक्षा एवं अभिव्यक्ति एप (महिलाओं बच्चों की सुरक्षा) के संबंध में दी जानकारी

छात्र/छात्राओं को साइबर फ्राड से बचने एवं यातायात नियमों का पालन करने अपील

बालक/बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप के उपयोग करने की दी गई जानकारी

बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेश बांगडे के मार्गदर्शन में एवं यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में ‘‘राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता’’ के दौरान पांचों संभाग से आए खिलाड़ियों/छात्र-छात्राओं को यातायात सड़क सुरक्षा नियमों को पालन करने संयमित गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने एवं हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ड्रायविंग लायसेंस बनावाकर ही वाहन चलाने, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने, तेज गति/खतरनाक ढंग से वाहन नहीं चलाने, वाहन के कागजात साथ में रखने, यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन करने की फ्लैक्स के माध्यम से जागरूकता शिविर लगाकार समझाईश दी गई।

उन्हें जागरूक करने साथ ही अपने परिवारजनों एवं मित्रो को भी यातायात नियमों के पालन करवाने की अपील किया गया। इस जागरूकता शिविर के दौरान यातायात सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का भी वितरण कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।इस शिविर में छात्र/छात्राओं को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाले ठगी से बचने के लिए छात्र/छात्राओं को समझाईश दिया गया कि नौकरी दिलाने वाले फ्राड़ कॉल से सचेत रहे नौकरी दिलाने के नाम से कॉल आने पर संबंधित विभाग से सामंजस्य स्थापित कर यह तय करे कि इस विभाग में ऐसा कोई नौकरी की अधिसूचना जारी हुआ है कि नही, वीडियो कॉल में अनजॉन नंबरों से दोस्ती करने से बचने की समझाइश दिया गया। जिससे आप ठगी के शिकार होने से बच सकते है, अनजान लिंक में क्लिक नहीं करने, ओएलएक्स के माध्यम से ठगी, ईनाम जीतने के लालच, टावर लगाने के नाम से होने वाले ठगी विभिन्न प्रयोजनों से लाालच देकर ठगी होने से बचने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक रहने की सलाह दिया गया। इस कार्यक्रम में आने वाले बालक/बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दिया गया कि इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड़ कर रखने एवं जरूरत पड़ने पर किस तरह से उपयोग करने के तरीकों को बताया गया।अभिव्यक्ति एप के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने एवं एप का उपयोग करने की सलाह दिया गया। इस कार्यक्रम में जागरूक करने निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी यातायात एवं साइबर सेल बालोद व प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, निर्मोही किशोर, आरक्षक रामप्रसाद भुआर्य, म.आर. अनिता साहू यातायात व साइबर बालोद स्टॉफ आरक्षक शशी गोयल पुलिस कार्यालय बालोद स्टॉफ व छात्र/छात्राओं लगभग 1500 से अधिक संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page