DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोदावरी प्लांट से प्रभावित 11 पंचायत के ग्रामीण करेंगे 6 सितंबर को दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन, एसडीएम के नाम दिया गया ज्ञापन

ज्ञापन देते हुए

बालोद। एक बार फिर गोदावरी नेचुरल रिसोर्सेस प्राइवेट लिमिटेड गिधाली से प्रभावित ग्राम पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांव के ग्रामीणों द्वारा कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके इलाके में कंपनी चलती है लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता है ना ही कोई मूलभूत सुविधा दी जाती है। जिसके चलते आक्रोश है। अफसरों से पहले भी इस पर कई बार चर्चा हो चुकी है सिर्फ आश्वासन मिलता है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। जिसके मद्देनजर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 6 सितंबर को कंपनी के मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन की जाएगी। इसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रभावित ग्राम पंचायत समिति के संरक्षक जनपद सदस्य संजय बैस ने बताया कि कंपनी द्वारा प्रभावित 11 ग्राम पंचायतों को आज तक किसी प्रकार की मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी के साथ कई बार बैठक कर चर्चा किया गया था ।लेकिन आश्वासन मात्र दिया जाता है। हमारे कार्य एवं मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है। इस कारण से हम असंतुष्ट होकर 6 सितंबर को धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में प्रभावित 11 पंचायतों के लोग शामिल होंगे।

You cannot copy content of this page