DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कृष्ण कुंज के शुभारंभ में वनसमिति के सभापति धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने लगाया उपेक्षा का आरोप, स्थानीय प्रशासन पर जताई नाराजगी, अतिथि के रूप में पहुंची जरूर पर लोकार्पण बोर्ड से नाम ही गायब

बालोद। कृष्ण जन्माष्टमी पर वन विभाग और स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किए गए कृष्ण कुंज वाटिका के शुभारंभ पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें वन विभाग पर जिला पंचायत सदस्य और वन स्थाई समिति की सभापति धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण कुंज के शुभारंभ पर उन्हें आमंत्रित तो किया गया था लेकिन वहां पर उनका पूरी तरीके से सम्मान नहीं हुआ। लोकार्पण बोर्ड में भी उनका नाम गायब था जबकि क्रमशः जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद उनका नाम रहना था। लेकिन उनका वहां नाम ही नहीं था। कृष्ण कुंज शुभारंभ पर अतिथियों द्वारा पौधे भी लगाए थे। विधायक द्वय, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पौधे लगाए गए लेकिन विभाग की स्थाई समिति की सभापति होने के बावजूद धनेश्वरी सिन्हा के नाम से कहीं कोई नेम प्लेट तक नहीं लगाई गई थी। ना ही उनसे पौधे लगवाए गए। श्रीमती सिन्हा ने इस उपेक्षा से खफा होकर अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

उनका कहना है कि यही रवैया रहा तो प्रशासन से नाराज होकर इस्तीफा दे देंगे। वन समिति की सभापति होने के बावजूद उनके साथ ऐसा किया गया जो आश्चर्यजनक है। स्थानीय प्रशासन व वन विभाग पर लापरवाही और उपेक्षा का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत संगठन में भी की जा रही है। ज्ञात हो कि कृष्ण कुंज के शुभारंभ पर बालोद के भी कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कांग्रेसी नेताओं को आमंत्रित ना किए जाने की चर्चा है। सोशल मीडिया में भी इस बात को लेकर बीती रात को पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा के पति युवा कांग्रेस के नेता बंटी शर्मा ने भी नाराजगी जताई थी। तो वहीं अब वन विभाग की स्थाई समिति के सभापति जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा ने भी प्रशासन और वन विभाग को उपेक्षा किए जाने के आरोप में घेरा है और मामले की शिकायत वन मंत्री से करने की तैयारी है। कृष्ण कुंज के लोकार्पण पर बनाए गए बोर्ड में भी जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी सिन्हा का नाम भी नहीं था। उन्होंने तीखी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मामले की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, संगठन मंत्री सहित वन मंत्री से भी की जाएगी।

You cannot copy content of this page