DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रस्साकशी में जोर आजमाइश- जीत गई जिला पंचायत सदस्य मीणा की टीम

बालोद/ गुरुर। ये रोचक तस्वीर ग्राम पंचायत बोहारडीह की है। जहां पर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर पहुंचे अतिथियों के बीच भी राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा रस्साकशी की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें एक टीम महिलाओं की ओर से जिला पंचायत सदस्य मीणा सत्येंद्र साहू तो दूसरी टीम पुरुषों की ओर से प्रभात धुर्वे जनपद अध्यक्ष गुरुर शामिल हुए। दोनों की ओर से जमकर दम लगाया गया। जीतने की कोशिश की गई लेकिन अंततः जीत नारी शक्ति की हुई। मीणा की टीम ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इस दौरान महिला और पुरुषों दोनों की ओर से रस्सी खींचने के लिए जोर आजमाइश आकर्षण का केंद्र रहा। ग्राम पंचायत बोहारडीही में शासन के योजना के तहत युवा मितान क्लब के द्वारा खेल कूद का कार्यक्रम किया गया था। जिसमें जिला पंचायत सभापति मीणा सत्येंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे, सरपंच दीपक कुमार, युवा मितान क्लब के अध्यक्ष अशोक एवं सदस्य और समस्त ग्रामीण जन ने मिलकर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया।

भेजा मैदानी में मनी जन्माष्टमी

गुरुर ब्लाक के ग्राम ग्राम भेजा मैदानी में कोसरिया यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति मीना सत्येंद्र साहू थी। अध्यक्षता यादव समाज जिला अध्यक्ष वेद प्रसाद यादव ने की। विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रभात धुर्वे एवं सरपंच रेणुका गजेंद्र एवं समस्त समाज प्रमुख और सदस्य एवं ग्रामवासी मौजूद थे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मीना सत्येंद्र साहू ने समाज के लोगों को उसी तरह एकजुट रहने की अपील की तो श्री कृष्ण के जीवन से संघर्षों से हार ना मानने की प्रेरणा लेने की बात कही।

You cannot copy content of this page