DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुनमुन सिन्हा को मिला बेस्ट म्यूजिक टीचर अवार्ड

बालोद। एनटीसीएफ के तत्वाधान में शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण समारोह का बालोद में हुआ। जिसमें प्राथमिक शाला गैजी ब्लॉक डौंडीलोहारा जिला बालोद में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत मुनमुन सिन्हा को शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान के रूप में बेस्ट म्यूजिक टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में सुश्री विजयलक्ष्मी प्रजापति ब्रह्माकुमारी बालोद, विशिष्ट अतिथि के रुप में नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा , एनटीसीएफ के प्रांत अध्यक्ष अरुण कुमार साहू, प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यो मौजूद रहे। इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए शाला परिवार, पारिवारिक सदस्यों एवं इष्ट मित्रों द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

You cannot copy content of this page