DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिंता- नशे की लत में नगर के बच्चे, पार्षद ने कलेक्टर को ज्ञापन दे कहा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए

बालोद। वार्ड 26 नेहरू नगर की पार्षद व सदस्य जिला अपील समिति टी ज्योति ने मंगलवार को कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह को ज्ञापन देकर स्कूली छात्रों और नाबालिग बच्चों के बीच बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन से संयुक्त पहल करने की मांग की ताकि बच्चों को सही रास्ता दिखा जा सके। कहा गया कि स्कूलों में कम से कम 1 घंटे बच्चों को मार्गदर्शन देने की पहल की जाए। पार्षद ने ज्ञापन के माध्यम से चिंता जाहिर किया कि दल्लीराजहरा नगर सहित बालोद जिले में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गलत कदम उठाया जा रहा है। बच्चे नशे की ओर बढ़ रहे हैं। इसके निदान हेतु बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत है। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन खत्म होने पर लंबे अंतराल के बाद स्कूल सत्र प्रारंभ होने पर बच्चों का एक दूसरे के प्रति आकर्षित होना, सोशल मीडिया की दुनिया में जीना, यह सारी चीजें बच्चों को गलत राह पर ले जा रही है। छोटी उम्र के बच्चे गाली गलौज, नशा पान में संलिप्त होने लगे हैं। बच्चों का भविष्य ऐसे में अधर में नजर आने लगा है। दल्ली राजहरा नगर व पूरे बालोद जिले में सभी स्कूलों में पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि पुलिस प्रशासन से मिलकर सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों के मार्गदर्शन के लिए लगभग 1 घंटे का समय देकर इस अभियान को संचालित किया जाए।

One comment
8 नक्सलियों को मार गिराने वाले बालोद जिले के जितेन्द्र का किया सीएम ने सम्मान, पत्नी व पिता बोले पह

[…] में तिरंगे के प्रति अद्भुत जज्बा चिंता- नशे की लत में नगर के बच्चे, पार्ष… शिक्षक गौरव अलंकरण सम्मान से […]

You cannot copy content of this page