DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- भालूकोन्हा में छत पर महिला की हत्या, पुलिस जुटी जांच में ,बालोद के डॉक्टर विजय क्षत्रिय की पत्नी थी, तलाक को लेकर चल रहा था प्रकरण

बालोद। अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूकोनहा में करीब 4 साल से अकेली रहने वाली संध्या राजपूत की किसी ने हत्या कर दी है। हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। सिर पर कई बार वार किया गया है। जिससे सिर काफी कुचला गया था। तो साथ ही गला भी रेता गया है। घटना का खुलासा शुक्रवार को सुबह हुआ। महिला का अपने पति से तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। महिला मूलतः मायके खुरसुनी की रहने वाली थी। लेकिन किराया में भालूकोन्हा में विगत 4 साल से रह रही थी। बालोद आमापारा महिला का ससुराल है। यहां के रहने वाले डॉ विजय क्षत्रिय उनके पति है। हालांकि पति से विवाद के बाद तलाक की प्रक्रिया चल रही थी। एएसपी हरीश राठौर ने DailyBalodNews को बताया कि हत्या की पुष्टि हुई है पर हत्या किसने की है अभी छानबीन चल रही है।

किसी ने ओढ़ाया था बेडशीट का चादर

घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो किसी ने लाश को बेडशीट वाला चादर ओढ़ाया था। पुलिस उस ग्रामीण की भी तलाश कर रही है। जिसने यह किया है। गांव के एक व्यक्ति से पूछताछ हुई तो कहने लगा कि मैं रात में सीढियां में कुछ ऊपर तक देखने के लिए आया था। लेकिन रात में कुछ दिखा नहीं। लाश 8 से 9 घंटे पुरानी बताई जा रही है। इससे अनुमान है कि हत्या बीती रात को 8:00 बजे के बाद हुई है। महिला यहां अकेली रहती थी। उनके यहां कौन आता जाता था इसकी भी जानकारी निकाली जा रही है। गांव वालों से भी पूछताछ चल रही है तो ही परिजनों से भी मामले में पड़ताल की जा रही है। हत्या का आरोपी अभी अज्ञात है। पुलिस का कहना है कि जल्द स्थिति स्पष्ट हो सकती है। घटनास्थल पर मोबाइल भी पड़ा हुआ था, उसकी भी जांच की जाएगी। अर्जुंदा पुलिस, स्पेशल स्क्वाड टीम, साइबर सेल सहित फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।।

ये भी पढ़ें

You cannot copy content of this page